logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोहम्मद सिराज का चलेगा राज या संजू सैमसन मारेंगे बाजी?

आईपीएल में संजू सैमसन के सामने मोहम्मद सिराज ने अपना सिक्का जमाया है। क्या आज भी सिराज भारी पड़ेंगे?

Mohammed Siraj IPL 2025

मोहम्मद सिराज। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2025 में आज (9 अप्रैल) गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की भिड़ंत होने वाली है। विजयरथ पर सवार दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने पहले मैच में मिली हार के बाद जीत की हैट्रिक लगा दी है। GT ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान कब्जाया हुआ है।

 

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने भी निराशाजनक शुरुआत के बाद लय हासिल कर ली है। रियान पराग की कप्तानी में टीम ने पहले दो मुकाबले गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत का खाता खोला। संजू सैमसन ने फिट होने के बाद टीम की कमान संभाली और पंजाब किंग्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को 50 रन से बड़ी जीत दिलाई। अब उनके सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।  

 

यह भी पढ़ें - CSK के खिलाफ धुआंधार शतक लगाने वाले प्रियांश आर्य की कहानी क्या है?

 

संजू को सिराज से खतरा

 

गुजरात टाइटंस में आने के बाद मोहम्मद सिराज घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन पावरप्ले में सिर्फ 5 विकेट चटकाए थे। आईपीएल 2025 में महज 4 मैचों में ही उन्होंने पावरप्ले में इससे ज्यादा विकेट झटक लिए हैं। सिराज ने पहले 6 ओवर में अपनी आधी से ज्यादा गेंदें 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी ज्यादा से फेंकी है। नई गेंद से आग उगल रहे सिराज से संजू सैमसन को खतरा होगा। आईपीएल में सिराज ने संजू को 3 बार आउट किया है। इस दौरान सिराज के खिलाफ संजू 31 में 36 रन ही बना पाए हैं। 

 

यह भी पढ़ें - 12 बॉल पर 27 रन, 3 छक्के, फिर भी अनलकी क्यों धोनी?

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इम्पैक्ट प्लेयर - ईशांत शर्मा/अरशद खान

 

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, नीतीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय, महीश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

 

इम्पैक्ट प्लेयर - युद्धवीर सिंह/शुभम दुबे


और पढ़ें