logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने काफी कोशिश की लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी के सामने वह 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 190 रन ही बना सका।

Vaibhav Arora with other players । Photo Credit: PTI

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वैभव अरोड़ा बाकी खिलाड़ियों के साथ । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया है।  कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 205 रनों का टारगेट दिया था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। यह 28वीं बार है जब कोलकाता ने 200 प्लस का स्कोर बनाया है। 205 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली 20 ओवर के बाद 9 विकेट पर 190 रन बना सकी। फाफ डु प्लेसिस ने 62, अक्षर पटेल ने 43 और विपराज निगम ने 38 रन बनाए।

 

KKR की ओर से सुनील नरेन ने 3 विकेट झटके। उन्होंने केएल राहुल को रनआउट भी किया। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिले। अंगकृष रघुवंशी ने 44, रिंकू सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। दिल्ली के मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके।


टीम में कौन-कौन

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ-डु-प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय और वरुण चक्रवर्ती।



Related Topic:#IPL 2025

और पढ़ें