logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: PBKS की लगातार दूसरी जीत, LSG को उसके घर में 8 विकेट से धोया

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया।

Prabhsimran Singh

प्रभसिमरन सिंह। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने धूम मचा दी है। PBKS ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उसके घर में 8 विकेट से रौंदकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने LSG को 171 रन पर रोक दिया था। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की आतिशी अर्धशतकों की मदद से 16.2 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।

 

श्रेयस अय्यर ने छक्के से जिताया मैच

 

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। LSG के मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी ने प्रियांश आर्या (8) को पवेलियन भेजा। दिग्वेश ने अनोखे अंदाज में प्रियांश को सेंड ऑफ दिया। 26 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद प्रभमसिमरन और श्रेयस ने 7.2 ओवर में 84 रन की साझेदारी कर मैच एकतरफा बना दिया। प्रभसिमरन ने 34 गेंद में 69 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका विकेट भी दिग्वेश राठी ने लिया।

 

इसके बाद श्रेयस और नेहाल वधेरा ने LSG के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 3.8 ओवर पहले ही PBKS को जीत दिला दी। श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ मैच फिनिश किया। उन्होंने इसे छक्के से अपनी फिफ्टी भी पूरी की। श्रेयस 30 गेंद में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं नेहाल वढेरा ने 25 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।  

 

यह भी पढ़ें: LSG के लंबे बालों वाले स्पिनर ने क्यों काटी PBKS के ओपनर की रसीद?

 

 

अर्शदीप सिंह ने ढाया कहर

 

PBKS के स्ट्राइक गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में LSG के खतरनाक ओपनर मिचेल मार्श को चलता कर दिया। मार्श गोल्डन डक पर आउट हुए। एडन मारक्रम ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को अपने विकेटों पर खेल गए। मारक्रम ने 18 गेंद में 28 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत (2) भी पावरप्ले के अंदर ही चलते बने। मैक्सवेल की छोटी गेंद पर वह सीधे फाइन लेग पर कैच दे बैठे।   

 

निकोलस पूरन और आयुष बदोनी ने चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर LSG को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश की लेकिन युजवेंद्र चहल ने पूरन को आउट कर इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को खामोश कर दिया। पूरन ने 30 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।

 

आयुष बदोनी ने 33 गेंद में 41 रन बनाए। अब्दुल समद ने 12 गेंद में 27 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में इन दोनों का विकेट लेकर LSG को 180 से नीचे रोक दिया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। फर्ग्यूसन, चहल, ग्लेन मैक्सवेल और मार्को यानसन के खाते में एक-एक विकेट रहे।

 

यह भी पढ़ें: RCB के विजयरथ को रोकेगी गुजरात टाइटंस? गिल तोड़ चुके हैं कोहली का दिल


और पढ़ें