logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL ऑक्शन में अंग्रेजों की चांदी, वेस्टइंडीज के प्लेयर सस्ते में बिके

IPL 2025 Mega Auction: विदेशी टीमों में साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। इसमें से एक ही प्लेयर 10 प्लस करोड़ में बिका। जानें अन्य टीमों के खिलाड़ियों का हाल।

England Cricketers in IPL Auction

ऑक्शन में इंग्लैंड के 12 खिलाड़ियों ने कुल 70.25 करोड़ रुपए की धनराशि हासिल की। (फोटो - England Cricket/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपए स्वाहा कर दिए। इनमें से 62 विदेशी प्लेयर थे, जिन पर 255.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए। विदेशी खिलाड़ियों में अंग्रेज सबसे ज्यादा मालामाल हुए। सऊदी अरब के जेद्दा में हुई इस दो दिवसीय नीलामी में इंग्लैंड के जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि में खरीदा। बटलर के साथी जोफ्रा आर्चर और फिल साल्ट की भी बोली 10 करोड़ के पार गई।

 

सस्ते में बिके वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

 

विदेशी टीमों में साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 14 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी। इसमें से एक ही प्लेयर 10 प्लस करोड़ में बिका। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 13 और इंग्लैंड के 12 प्लेयर बिके, जिनमें से 3-3 ने 10 करोड़ से ज्यादा का बिड हासिल किया। आईपीएल टीमों ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर 70.25, ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर 66.7 और साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों पर 47.50 करोड़ रुपए लुटाए। इस ऑक्शन में इंग्लैंड का एक प्लेयर औसतन 5.85 करोड़ रुपए में बिका। वहीं वेस्टइंडीज के 4 खिलाड़ी महज 6.35 करोड़ में ही खरीद लिए गए।

 

 

अफगानी खिलाड़ी ने भी छुआ 10 करोड़ का आंकड़ा

 

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही नूर अहमद आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे अफगानी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्टार स्पिनर राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ा। राशिद खान के लिए 2018 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। इस ऑक्शन में अफगानिस्तान के 6 प्लेयर बिके, जिन्होंने कुल 21.95 करोड़ रुपए की मोटी रकम हासिल किया। वहीं न्यूजीलैंड के 7 और श्रीलंका के 6 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, जिन पर टीमों ने क्रमश: 29.05 और 13.95 करोड़ रुपए खर्च किए।


और पढ़ें