logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2025 Mega Auction: कौन, कितने में बिका, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही नीलामी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। यहां देखिए ऑक्शन में बिके सभी खिलाड़ियों की लिस्ट।

IPL 2025 Mega Auction, IPL 2025 Auction, IPL Auction, Rishabh Pant, Rishabh Pant IPL Price, Rishabh Pant IPL Team

ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। (फोटो - IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़ पैसों की बारिश हुई है। 12 खिलाड़ियों पर कुल 180.25 करोड़ रुपए लुटाए गए हैं। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा। श्रेयस अय्यर भी काफी महंगे रहे। उनके लिए पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए की बोली लगाई। पंजाब ने युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 18-18 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। जोस बटलर अब तक सबसे महंगे विदेशी हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा। अब तक ऑक्शन में बिके सभी खिलाड़ियों की लिस्ट यहां देखिए...

  • अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स) - 18 करोड़
  • कैगिसो रबाडा (गुजरात टाइटंस) - 10.75 करोड़
  • श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) - 26.75 करोड़
  • जोस बटलर (गुजरात टाइटंस) - 15.75 करोड़
  • मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) - 11.75 करोड़
  • ऋषभ पंत (LSG) - 27 करोड़
  • मोहम्मद शमी (SRH) - 10 करोड़
  • डेविड मिलर (LSG) - 7.5 करोड़
  • युजवेंद्र चहल (पंजाब किंग्स) - 18 करोड़
  • मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) - 12.25 करोड़
  • लियम लिविंगस्टोन (RCB) - 8.75 करोड़
  • केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) - 14 करोड़
  • हैरी ब्रूक (दिल्ली कैपिटल्स) - 6.25 करोड़
  • एडन मारक्रम (LSG) - 2 करोड़
  • डेवोन कॉनवो (CSK) - 6.25 करोड़
  • राहुल त्रिपाठी (CSK) - 3.4 करोड़
  • जेक फ्रेजर मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स) 9 करोड़
  • हर्षल पटेल (SRH) - 8 करोड़ 
  • रचिन रवींद्र (CSK) - 4 करोड़
  • आर अश्विन (CSK) - 9.75 करोड़
  • वेंकटेश अय्यर (KKR) - 23.75 करोड़

और पढ़ें