logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को दिया 204 रन का टारगेट

IPL 2025 के क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर खड़ा किया है।

Suryakumar Yadav Tilak Verma

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में जगह बनाने के लिए हो रही इस भिड़ंत में PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन उसने मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत 6 विकेट 203 रन का स्कोर खड़ा कर लिया।

 

पंजाब किंग्स को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए ऐतिहासिक रन चेज को अंजाम देना होगा क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई टीम 200 प्लस टारगेट नहीं हासिल कर पाई है।

 

यह भी पढ़ें: दंगे में बदला जीत का जश्न, पेरिस में 2 लोगों की मौत

 

सूर्या-तिलक ने बनाए 44-44 रन

 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर में 81 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा का बल्ला आज नहीं चला। एक कैच छूटने के बावजूद रोहित 8 रन ही बना सके। पिछले मैच में उन्हें दो जीवनदान मिले थे। रोहित के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 28 गेंद में 51 रन की साझेदारी हुई। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे बेयरस्टो (38) को विजयकुमार वैशाख ने चलता किया। 

 

70 रन पर दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद सूर्या और तिलक वर्मा ने 72 रन की साझेदारी कर MI को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। सूर्या ने 26 गेंद में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने नेहाल वढेरा के हाथों लपकवाया। अगले ओवर की पहली गेंद पर तिलक भी चलते बने। उन्होंने 29 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।

 

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय, प्रिया सरोज के साथ इस दिन लेंगे 7 फेरे

 

 

नमन धीर ने दी धांसू फिनिश

 

सूर्या-तिलक के 3 गेंद के अंदर आउट होने के बाद ऐसा लगा कि मुंबई इंडियंस की पारी डगमगा जाएगी लेकिन नमन धीर ने 18 गेंद में ताबड़तोड़ 37 रन ठोक उसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद में 15 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। काइल जेमिसन, मार्कस स्टोइनिस, विजयकुमार और चहल को एक-एक सफलता मिली।


और पढ़ें