logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025: 9 साल का खिताबी सूखा खत्म कर पाएगी सनराइजर्स हैदराबाद?

पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर किया था लेकिन ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी।

Pat Cummins IPL SRH

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस। (Photo Credit: IPL/X)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2024 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से कोहराम मचाया हुआ था। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की तिकड़ी विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रही थी। टीम ने तीन बार 250 का आंकड़ा पार किया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर - 287/3 खड़ा किया। 

 

पहली गेंद से ही प्रहार करने के टेंपलेट पर हैदराबाद ने फाइनल में जगह बनाई। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने खिताबी मुकाबले में उनकी यह रणनीति दो धारी तलवार साबित हुई और पूरी टीम महज 113 रन पर ढेर हो गई। केकेआर ने 2 विकेट खोकर आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया और हैदराबाद के 8 साल बाद आईपीएल चैंपियन बनने के ख्वाब को तोड़ दिया।  

 

इस बार कितनी तैयार है हैदराबाद?

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने कोर को बरकरार रखा। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी को रिटेन किया। ईशान किशन और मोहम्मद शमी जैसे बड़े खिलाड़ियों के आने से टीम और मजबूत हो गई है।

 

पिछले सीजन हैदराबाद को लेग स्पिनर की कमी काफी महसूस हुई थी। इस बार उन्होंने एडम जाम्पा और राहुल चाहर को अपने साथ जोड़कर इस कमी को दूर कर लिया है। तेज गेंदबाजी युनिट में कमिंस और शमी को हर्षल पटेल का साथ मिलेगा। हर्षल पिछले साल पर्पल कैप विनर रहे थे। 

 

यह भी पढ़ें: IPL फैंस के लिए फ्री बस, मेट्रो को लेकर भी बड़ा ऐलान

 

क्या है ऑरेंज आर्मी की मजबूती?

 

हैदराबाद की सबसे बड़ी मजबूती उनकी बल्लेबाजी ही है। हेड, अभिषेक और क्लासेन को अब ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का साथ मिलेगा। इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी आतिशी पारियां खेल सकते हैं। इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से नीतीश का कद काफी बढ़ गया है। वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी भी लगभग कम्पलीट लग रही है।  


क्या हो सकता है कमजोर पक्ष?

 

SRH को लोअर ऑर्डर में किसी बड़े भारतीय नाम के ना होने की कमी खल सकती है। अगर 3 या 4 विकेट जल्दी गिर जाते हैं तो टीम संकट में फंस संकती है, क्योंकि उनके पास अनुभवी फिनिशर नहीं है। अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर और सचिन बेबी के लिए यह भूमिका काफी कठिन रहेगी।

 

इस दिन है हैदराबाद का पहला मैच

 

IPL 2025 आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। इसके अगले दिन सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटनरेशनल स्टेडियम यानी उप्पल में वे राजस्थान रॉयल्स से टकराएंगे। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

 

 

संभावित प्लेइंग-XI:

 

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन,  अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी एडम जाम्पा 

 

इम्पैक्ट प्लेयर - अनिकेत वर्मा/जयदेव उनादकट

 

SRH का फुल स्क्वॉड:

 

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन,  अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

 

IPL में SRH का अब तक प्रदर्शन

  • 2024 - उप-विजेता
  • 2023 - आखिरी स्थान पर
  • 2022 - आठवें स्थान पर
  • 2021 - आठवें स्थान पर
  • 2020 - प्लेऑफ
  • 2019 - प्लेऑफ
  • 2018 - उप-विजेता
  • 2017 - प्लेऑफ
  • 2016 - चैंपियन
  • 2015 - छठे स्थान पर
  • 2014 - छठे स्थान पर
  • 2013 - प्लेऑफ

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap