logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI vs KKR: अश्विनी कुमार ने IPL डेब्यू पर पहली ही गेंद पर झटका विकेट 

23 साल के अश्विनी कुमार ने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटका दिया।

Ashwani Kumar IPL 2025

अश्विनी कुमार। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2025 के मैच नंबर 12 में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। MI ने 23 साल के युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को आईपीएल डेब्यू का मौका दिया। उन्हें सत्यनारायण राजू की जगह प्लेइंग-XI में शामिल किया गया। अश्विनी ने मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरते हुए अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटका दिया।

 

केकेआर के बैटिंग ऑर्डर को किया ध्वस्त 

 

पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा झटका दिया। बोल्ट ने सुनील नारायण (0) को यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर ने क्विंटन डिकॉक (1) का विकेट निकाला। अश्विनी कुमार ने डिकॉक का कैच लपका। इसके बाद चौथे ओवर में गेंदबाजी अटैक पर लगाए अश्विनी ने आते ही रहाणे का विकेट झटका। वह आईपीएल डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले 10वें गेंदबाज बने।

 

यह भी पढ़ें: डेब्यू मैच में नर्वस थे अश्विनी कुमार, लंच छोड़ KKR को किया ढेर

 

 

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इसके बाद 10वें ओवर में रिंकू सिंह (17) को नमन धीर के हाथों लपकवाया। उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर केकेआर के इम्पैक्ट प्लेयर मनीष पांडे (19) को क्लीन बोल्ड किया। अश्विनी यही नहीं रुके। उन्होंने आंद्रे रसेल (5) को बोल्ड कर केकेआर की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में PBKS को रोक पाएगी LSG? क्या कहते हैं आंकड़े 

 

 

कौन हैं अश्विनी कुमार?

 

अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को पंजाब के मोहाली में हुआ था। अश्विनी घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। उन्होंने अब तक 2 फर्स्ट क्लास मैच, 4 लिस्ट-ए और 4 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें कुल 8 विकेट झटके हैं। अश्विनी पिछले सीजन पंजाब किंग्स के स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला।

 

अश्विनी पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया था। BLV ब्लास्टर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। अश्विनी की काबिलियत को देखते हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा।


और पढ़ें