logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुश्किल में PBKS, DC अभी भी रेस में; प्लेऑफ की 3 सीटों के लिए 7 टीमों में जंग

IPL 2026 में ग्रुप स्टेज मैचों का आखिरी हफ्ता अब शुरू हो गया है। RCB पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब 3 जगहें खाली हैं, जिनके लिए 7 टीमें मुकाबला कर रही हैं।

IPL 2026 all team playoff qualification scenarios

7 IPL टीमों के कप्तान, Photo Credit: PTI and IPL

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग स्टेज के सिर्फ 8 मुकाबले बाकी हैं लेकिन प्लेऑफ की तीन सीटों के लिए अभी भी 7 टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। फिलहाल सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। पंजाब किंग्स (PBKS) को हराने के बाद RCB न सिर्फ टॉप-4 में पहुंची, बल्कि टॉप-2 में रहने की दौड़ में भी सबसे मजबूत नजर आ रही है। दूसरी ओर, 17 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) से हारने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स (DC) अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

 

RCB ने IPL 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है, वहीं मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बाहर हो गई हैं। PBKS और DC के अलावा प्लेऑफ की रेस में गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) हैं।

 

यह भी पढ़ें: मैच जीती दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और CSK को फायदा कैसे हो गया? समीकरण समझिए

 

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

 

रैंक टीम मैच खेले जीत हार कोई नतीजा नहीं अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 1.065
2 गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 0.4
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 0.331
4 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 0.227
5 चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 0.027
6 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 0.027
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 0 8 -0.701

3 सीटों के लिए 7 टीमों का प्लेऑफ समीकरण

  • गुजरात टाइटंस: गुजरात 13 मैचों में 16 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में है। उसे चेन्नई (CSK) के खिलाफ अपना आखिरी मैच बस जीतना है और उसकी प्लेऑफ की सीट पक्की हो जाएगी। अगर गुजरात हार भी जाता है तब भी चेन्नई या राजस्थान में से किसी एक की हार उसे टॉप-4 में बनाए रखेगी।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 12 मैचों में 14 अंक पा चुकी हैदराबाद अगर सोमवार को चेन्नई को हरा देती है तो वह सीधे क्वालिफाई कर जाएगी। इससे गुजरात का भी टिकट पक्का हो जाएगा। दोनों मैच जीतने पर हैदराबाद टॉप-2 में जा सकती है लेकिन दोनों मैच हारने पर वह बाहर भी हो सकती है।
  • RR और CSK: दोनों टीमें 12-12 मैचों में 12 अंक लेकर संघर्ष कर रही हैं। राजस्थान पिछले तीन मैच लगातार हारी है। दोनों टीमों को सुरक्षित रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे और 16 अंकों तक पहुंचना होगा।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: कोलकाता के अभी 12 मैचों में 11 पॉइंट्स हैं। अगर टीम अपने बचे हुए दोनों मैच मुंबई और दिल्ली के खिलाफ जीत जाती है और बाकी टीमों के रिजल्ट भी उसके पक्ष में जाते हैं, तो 15 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है। हालांकि मौजूदा हालात देखकर केकेआर का प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
  • दिल्ली कैपिटल्स: वहीं दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन-रेट (-0.871) इतना खराब है कि टीम को कोलकाता के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना पड़ेगा। इसके साथ ही दिल्ली को यह उम्मीद भी करनी होगी कि पंजाब, चेन्नई और राजस्थान अपनी बाकी सभी मुकाबले हार जाएं।


और पढ़ें