logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अशोक शर्मा: डेल स्टेन का फैन, SMAT में उड़ा रहा डंडा, ऑक्शन में कौन लगाएगा दांव?

राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तूफानी गेंदबाजी से हर मैच में कहर बरपा रहे हैं। IPL 2026 ऑक्शन में उनके पीछे कई फ्रेंचाइजियां भागने वाली हैं।

Ashok Sharma Rajasthan SMAT IPL

बॉलिंग करते अशोक शर्मा, Photo Credit: Ashok Sharma/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 में राजस्थान की टीम धमाल मचा रही है। मानव सुथार की कप्तानी में टीम ने लगातार 5 मैच जीत लिए हैं। राजस्थान 20 पॉइंट्स के साथ एलीट ग्रुप-डी में दूसरे पायदान पर है। उसने कर्नाटक, तमिलनाडु और सौराष्ट्र जैसी मजबूत टीमों को धूल चटाया है। राजस्थान के इस अजेय रथ को जारी रखने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा का महत्वपूर्ण रोल रहा है।

 

23 साल के अशोक इन 5 मैचों में 16 विकेट झटक चुके हैं और वह SMAT 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक दो बार 4 विकेट हॉल और दो बार 3 विकेट हॉल लिया है। अशोक के इस जबरस्त प्रदर्शन को देखते हुए 15 दिसंबर को होने वाले IPL 2026 ऑक्शन में उन पर पैसों की बारिश हो सकती है। अशोक के लिए इससे पहले दो बार IPL ऑक्शन में लाखों की बोली लग चुकी है। मगर इस बार बोली करोड़ों में लग सकती है।

 

यह भी पढ़ें: कच्छ के रण से निकले राज लिम्बानी, IPL 2026 ऑक्शन में बनेंगे करोड़पति?

IPL 2022 के लिए KKR ने खरीदा

राजस्थान रॉयल्स के नैट बॉलर रह चुके अशोक के लिए IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 55 लाख रुपये खर्च किए थे। हालांकि KKR ने उस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन पर 30 लाख रुपये की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। इस बार भी अशोक को बिना कोई मैच खिलाए ही रिलीज कर दिया गया। 

 

अशोक की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए यह घाटे का सौदा साबित हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि IPL 2026 ऑक्शन में उनके पीछे कई टीमें भागने वाली हैं, जिससे उनकी कीमत करोड़ों में जा सकती है। युवा भारतीय तेज गेंदबाज होने के नाते वह डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के राडार पर रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद कहां खड़े हैं विराट कोहली? आंकड़े बयां कर रहे हैं कहानी

अशोक के लिए भाई ने छोड़ा क्रिकेट

किसान परिवार से आने वाले अशोक के बड़े भाई अक्षय शर्मा भी क्रिकेट खेलते थे। अक्षय ने जिला स्तर तक खेला। हालांकि उन्हें अशोक के लिए क्रिकेट छोड़ना पड़ा। अशोक बताते हैं कि जब मैं 10वीं कक्षा में था, तब मेरे पिता ने कहा कि दोनों में से किसी एक के ही क्रिकेट खेलने का खर्च उठा सकता हूं। इसके बाद अक्षय ने अशोक के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली।

अशोक के आंकड़े

साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के तगड़े वाले फैन अशोक ने इसी रणजी सीजन में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इस मुकाबले में उन्हें 3 विकेट लिए। अशोक ने अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 5 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। ये सभी 5 मैच उन्होंने मौजूदा SMAT में ही खेले हैं।


और पढ़ें