logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

IPL Auction 2026 Live: प्रशांत वीर-कार्तिक शर्मा हुए मालामाल, CSK ने खरीदा

IPL 2026 मिनी ऑक्शन शुरू हो गया है। नीलामी के लिए 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

Prashant Veer IPL

नेट्स में बैटिंग करते प्रशांत वीर, Photo Credit: Prashant Veer/Instagram

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की मंडी अबू धाबी में लग रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों में 77 स्लॉट खाली हैं, जिसके लिए 237.55 करोड़ रुपये दांव पर हैं। इस ऑक्शन में 369 खिलाड़ी उतर रहे हैं, जिसमें कैमरन ग्रीन, रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है। वहीं राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की भी लॉटरी लग सकती है। पढ़िए अबू धाबी से पल-पल का अपडेट्स।

IPL 2026 ऑक्शन अपडेट

Live Updates

2025-12-16T17:14

मुकुल चौधरी LSG में हुए शामिल

राजस्थान के मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। कार्तिक शर्मा की तरह मुकुल भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

2025-12-16T17:11

CSK ने एक और अनकैप्ड भारतीय पर लगाई बड़ी बोली

चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर पर भारी रकम खर्च करने के बाद राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर भी बड़ी बोली लगाई है। CSK ने कार्तिक को भी 14.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

2025-12-16T16:58

शिवांग शर्मा SRH में गए

ऑलराउंडर शिवांग शर्मा के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

2025-12-16T16:57

इन ऑलराउंडर्स की नहीं लगी बोली

विजय शंकर

राजवर्धन हंगारगेकर

महिपाल लोमरोर

एडन एप्पल टॉम

तनुष कोटियान

कमलेश नागरकोटी

सनवीर सिंह

2025-12-16T16:57

प्रशांत वीर ने रचा इतिहास

यूपी के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। प्रशांत वीर IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।

2025-12-16T16:47

आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। आकिब नबी पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं।

2025-12-16T16:25

अनकैप्ड बल्लेबाजों का पहला सेट रहा अनसोल्ड

अनकैप्ड बल्लेबाजों के पहले सेट में शामिल किसी भी खिलाड़ी के लिए बोली नहीं लगी है। गुजरात के आर्य देसाई, दिल्ली के यश ढुल, कर्नाटक के अभिनव मनोहर, पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह, विदर्भ के अथर्व तायड़े और गोवा के अभिनव तेजराना नहीं बिक सके।

2025-12-16T16:14

CSK ने अकील हुसैन के लिए लगाई बोली

चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2025-12-16T16:12

थीक्षणा-मुजीब अनसोल्ड

श्रीलंका के महीश थीक्षणा और अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान नहीं बिक पाए हैं।

2025-12-16T16:11

रवि बिश्नोई RR के लिए खेलेंगे

रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

2025-12-16T16:09

राहुल चाहर नहीं बिके

लेग स्पिनर राहुल चाहर के लिए बोली नहीं लगी है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।

2025-12-16T16:08

ये तेज गेंदबाज रहे अनसोल्ड

फजलहक फारूकी और स्पेंसर जॉनसन को कोई खरीदार नहीं मिला है।

2025-12-16T16:02

LSG ने नॉर्खिये को खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने एनरिक नॉर्खिये को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2025-12-16T16:00

पथिराना सबसे महंगे श्रीलंकाई बने

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक और बड़ी बोली लगाई है। फ्रेंचाइजी ने ग्रीन को रिकॉर्ड कीमत में खरीदने के बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। पथिराना आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं।

2025-12-16T15:52

ये तेज गेंदबाज भी नहीं बिके

शिवम मावी और गेराल्ड कोएट्जी नहीं बिक पाए हैं। अब मथीशा पथिराना पर बोली लग रही है।

2025-12-16T15:51

तेज गेंदबाजों की लग रही बोली

ब्रेक के बाद अब तेज गेंदबाजों पर बोली लग रही है। मैट हेनरी और आकाश दीप अनसोल्ड रहे। जैकब डफी को RCB ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2025-12-16T15:30

KKR ने एलेन के लिए लगाई बोली

कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलेन को 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। एलेन के बिकते ही 15 मिनट के ब्रेक की घोषणा की गई है।

2025-12-16T15:29

DC ने डकेट को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। किसी और फ्रेंचाइजी ने डकेट के लिए बोली नहीं लगाई, जिससे यह इंग्लिश प्लेयर DC को बेस प्राइस पर ही मिल गया।

2025-12-16T15:27

ये विकेटकीपर नहीं बिके

रहमानउल्ला गुरबाज, जॉनी बेयरस्टो और जेमी स्मिथ अनसोल्ड रह गए हैं। तीनों के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

2025-12-16T15:26

डीकॉक को MI ने खरीदा

क्विंटन डीकॉक को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस पर (1 करोड़ रुपये) खरीद लिया है।

2025-12-16T15:25

अब विकेटकीपर्स की बारी

अब विकेटकीपर्स के बोली लगने की बारी है। लिस्ट में पहला नाम केएस भारत का आया। उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

2025-12-16T15:22

दीपक हुड्डा को नहीं मिला खरीदार

भारतीय ऑलराउंडर दीपक हुड्डा अनसोल्ड गए हैं। वह पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

2025-12-16T15:22

वेंकटेश अय्यर RCB के लिए खेलेंगे

वेंकटेश अय्यर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी में दिखेंगे। डिफेंडिंग चैंपियंस ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2025-12-16T15:12

हसरंगा को LSG ने खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वनिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस पर 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2025-12-16T15:11

मुल्डर अनसोल्ड

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई है। अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है।

2025-12-16T15:11

लिविंगस्टोन के लिए नहीं लगी बोली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत का हिस्सा रहे लियम लिविंगस्टोन नहीं बिक पाए हैं।

2025-12-16T15:10

रचिन रवींद्र को किसी ने नहीं खरीदा

पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्सा का हिस्सा रहे रचिन रवींद्र के लिए भी बोली नहीं लगी है।

2025-12-16T15:09

गस एटकिंसन अनसोल्ड

ऑक्शन में अब ऑलराउंडर्स की बोली लग रही है। इंग्लैंड के गस एटकिंसन अनसोल्ड गए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

2025-12-16T15:01

सरफराज भी नहीं बिके

सरफराज खान भी नहीं बिक पाए हैं। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था।

2025-12-16T14:56

कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथ ही ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मिचेल स्टार्क के नाम यह रिकॉर्ड था।

2025-12-16T14:55

CSK और KKR में चल रही बिडिंग वॉर

कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। बोली 24 करोड़ के पार चली गई है।

2025-12-16T14:47

कैमरन ग्रीन की बोली 10 करोड़ के पार

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन पर जमकर बोली लग रही है। ग्रीन की कीमत 10 करोड़ के पार चली गई है।

2025-12-16T14:45

पृथ्वी शॉ रहे अनसोल्ड

पृथ्वी शॉ लगातार दूसरे ऑक्शन में अनसोल्ड गए हैं। उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। डेवोन कॉनवे की भी बोली नहीं लगी।

2025-12-16T14:42

मिलर को दिल्ली ने खरीदा

साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2025-12-16T14:41

ऑक्शन शुरू

खिलाड़ियों की बोली लगनी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का सबसे पहले नाम आया। हालांकि उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

2025-12-16T14:20

सबसे पहले कैप्ड बल्लेबाज बिकेंगे

मिनी ऑक्शन में सबसे पहले कैप्ड बल्लेबाजों पर बोली लगती है। पहले सेट में डेवोन कॉनवे, कैमरन ग्रीन, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, सरफराज खान और जेक फ्रेजर मैकगर्क हैं।

2025-12-16T14:13

कौन है ऑक्शनर?

खिलाड़ियों की बोली मल्लिका सागर लगवाएंगी। मल्लिका सागर ने बतौर ऑक्शनर प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह IPL नीलामी का चेहरा बन गई हैं।

2025-12-16T13:38

सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पर्स

KKR - 64.30 करोड़

CSK - 43.40 करोड़

SRH - 25.50 करोड़

LSG - 22.95 करोड़

DC - 21.80 करोड़

RCB - 16.40 करोड़

RR - 16-05 करोड़

GT - 12.90 करोड़

PBKS - 11.50 करोड़

MI - 2.85 करोड़

2025-12-16T13:40

2:30 बजे से शुरू होगा ऑक्शन

खिलाड़ियों की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। ऑक्शन टेबल पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम रुपये बचे हुए हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap