logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 ऑक्शन के बाद कैसी दिख रही है मुंबई इंडियन्स? पूरी लिस्ट देखिए

मुंबई इंडियन्स ने IPL 2026 में ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इज़हार को खरीदा है और शरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय मुंबई में ट्रेड होकर आए हैं।

news image

मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी, Photo Credit: X/MI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स (MI) लंबे समय से IPL खिताब से दूर है। 2020 में आखिरी ट्रॉफी जीतने वाली इस टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस टीम की कप्तानी लंबे समय तक रोहित शर्मा ने की थी, जिन्होंने MI को पांच खिताब दिलाए। बाद में गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर हार्दिक पंड्या वापस आए और कप्तानी संभाली, लेकिन उनकी कप्तानी में 2024 के सीजन में टीम सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए आखिरी स्थान पर रही। 

 

पिछले सीजन में MI ने खराब शुरुआत के बाद धांसू कमबैक करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई और क्वालिफायर 2 तक का सफर तय किया था। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले अपने कोर पर भरोसा जताया और 20 खिलाड़ियों को रीटेन किया। इस बार के ऑक्शन के लिए उसके पास ज्यादा पैसे नहीं बचे थे। फ्रेंचाइजी 2.7 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठी।

 

यह भी पढ़ेंः IPL 2026 ऑक्शन के बाद कैसी दिख रही है चेन्नई सुपर किंग्स? पूरी लिस्ट देखिए

MI ने किसे खरीदा?

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने छोटे पर्स में भी क्विंटन डीकॉक को हासिल कर लिया। उसने डीकॉक को उनके बेस प्राइस (1 करोड़) पर खरीदा। इसके अलावा मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार और अथर्व अंकोलकर को भी उसने बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। MI ने इन तीनों अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस 30-30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

क्विंटन डिकॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इज़हार

रीटेन किए गए कुल खिलाड़ी

अल्लाह ग़ज़नफ़र, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमरा, मयंक मारकंडे (टी), मिशेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (टी), शेरफेन रदरफोर्ड (टी), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स

ट्रेड किए गए खिलाड़ी

शरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय मुंबई में ट्रेड होकर आए।

Related Topic:#IPL 2026

और पढ़ें