logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 ऑक्शन के बाद कैसी दिख रही है चेन्नई सुपर किंग्स? पूरी लिस्ट देखिए

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 ऑक्शन में 43.4 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। उसने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड बोली लगाई।

Chennai Super Kings Squad IPL 2026

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी, Photo Credit: CSK/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हाल बेहाल रहा था। पांच बार की IPL चैंपियन CSK 2025 सीजन में आखिरी पायदान पर रही थी। IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। CSK ने इस नकामी को दूर करने के लिए IPL 2026 ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें मथीशा पथिराना भी शामिल थे।

 

इसके अलावा CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया। जडेजा-करन के बदले CSK में संजू सैमसन आए। फ्रेंचाइजी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर अपने कोर को बरकरार रखा। इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में जुड़े डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल और आयुष म्हात्रे को भी CSK ने रिटेन किया।

 

यह भी पढ़ें: IPL नीलामी के बाद कैसी बनी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम? पूरी लिस्ट देखिए

IPL 2026 ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को खरीदा?

CSK इस मिनी ऑक्शन में दूसरे सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी थी। उसके 43.4 करोड़ रुपये बचे हुए थे, जिसमें उसे अधिकतम 9 खिलाड़ियों को खरीदने थे। फ्रेंचाइजी ने नीलामी में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भारी रकम खर्च किया है। प्रशांत वीर (14.2 करोड़) और कार्तिक शर्मा (14.2 करोड़) के लिए उसने रिकॉर्ड बोली लगाई। ये दोनों खिलाड़ी IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। CSK ने अमान खान को 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है।

 

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो CSK ने अकील हुसैन और मैथ्यू शॉर्ट पर दांव लगाया। वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर अकील हुसैन को उसने 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। ये दोनों प्लेयर्स CSK को बेस प्राइस पर मिले। मैट हेनरी (2 करोड़) और जैक फॉल्क्स (75 लाख) को भी CSK ने बेस प्राइस पर खरीदा

 

यह भी पढ़ें: IPL नीलामी के बाद कैसी बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम? पूरी लिस्ट देखिए


CSK ने ऑक्शन में खरीदे - प्रशांत वीर (14.2 करोड़), कार्तिक शर्मा (14.2 करोड़), अकील हुसैन (2 करोड़), मैट हेनरी (2 करोड़), मैथ्यू शॉर्ट (1.5 करोड़), सरफराज खान (75 लाख), जैक फॉल्क्स - 75 लाख (CSK), अमान खान (40 लाख)

 

CSK के रिटेन खिलाड़ी - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, महेंद्र सिंह धोनी, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, आयुष म्हात्रे, रामकृष्ण घोष, उर्विल पटेल, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल

 

ट्रेड - संजू सैमसन


और पढ़ें