इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में काला जादू चर्चा मे आया। एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया जिसमें वह हाथ में हाथ में नींबू घुमाता हुआ, कुछ बुदबुदाता हुआ और बार-बार क्रीज की तरफ इशारा करता नजर आया। इस दौरान देखते ही देखते शिवम दुबे क्लीन बोल्ड हो गए। यह सिर्फ एक मजाक था लेकिन अब काले जादू को लेकर ललित मोदी ने नए दावा कर दिया है। ललति मोदी ने कहा है कि आईपीएल में मैच जीतने के लिए टीम के मालिक काला जादू करवाते हैं।
ललित मोदी आईपीएल के पूर्व कमिश्नर हैं। उनका कहना है कि आईपीएल टीमों के मालिक विरोधी टीमों के खिलाफ काले जादू का इस्तेमाल करते हैं। उनका दावा है कि उनके पास 2011 के आईपीएल सीजन से जुड़े पुख्ता सबूत भी हैं। उन्होंने कहा कि वह एक टीवी सीरियल या फिर फिल्म के जरिए इन सभी बातों का खुलासा करने का प्लान बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: CSK के लिए IPL 2026 प्लेऑफ में एंट्री मुश्किल? जानें कैसे बना सकती है जगह
सोशल मीडिया पर किया दावा
ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक कथित बयान शेयर किया गया है जिसमें बीसीसीआई को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि 18 अप्रैल को हैदराबाद में खेले गए मैच में हैदराबाद टीम के फैन ने चेन्नई के प्रदर्शन को प्रभावित करने के लिए जादू टोने का इस्तेमाल किया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी।
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने लिखा, 'यह नकली लग रहा है लेकिन एक टीम के मालिक ने इस तरह की हरकत की थी।' उस मालिक पर आरोप था कि उसने विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में तांत्रिक क्रियाएं की थीं।
बड़ा खुलासा करने का दावा
ललित मोदी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मुझे याद है मैंने एक टीम के मालिक को विरोधी टीम के साथ ऐसा करने की एक घटना का खुलासा किया था। उन्होंने विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर ठीक यही हरकत की थी। मैंने 2011 के सीजन में ही विरोधी टीम के मालिकों को इस बारे में आगाह कर दिया था। जब यह घटना घटी थी तब मुझे पुख्ता सबूत के साथ जानकारी मिली थी।' ललित मोदी ने कहा कि फिल्म या टीवी सीरियल के जरिए वह इस तरह की सभी गतिविधियों का खुलासा करेंगे और बताएंगे कि यह हरकतें किसने कीं।