logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CSK के लिए IPL 2026 प्लेऑफ में एंट्री मुश्किल? जानें कैसे बना सकती है जगह

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि टीम ने 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं।

IPL 2026 CSK Playoff scenario

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 10 रनों से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी ओवर तक CSK की जीत की उम्मीद बनी हुई थी लेकिन टीम टारगेट तक नहीं पहुंच पाई। अब इस हार के बाद बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या CSK IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी। ऐसे में CSK फैंस भी अब चेन्नई के आगे के सिनेरियो को लेकर चर्चा करने लगे हैं।

 

IPL 2026 में खराब शुरुआत के बाद चेन्नई ने लगातार दो मैच जीतकर अच्छी वापसी के संकेत दिए। अब हैदराबाद के खिलाफ हार ने एक बार फिर उनकी लय को तोड़ दिया। अभी चेन्नई ने अपने 6 मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं और 4 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में सिर्फ चार पॉइंट्स के साथ चेन्नई 7वें नंबर पर है और टीम का नेट रन रेट -0.780 है। अब CSK का आगे का रास्ता आसान नहीं है, बल्कि एक अग्निपरीक्षा है।

 

यह भी पढ़ें: KKR vs RR: 5 हार के बाद कोलकाता की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

प्लेऑफ का जादुई आंकड़ा

IPL में आम तौर पर 16 पॉइंट्स को प्लेऑफ में पहुंचने का मैजिक नंबर माना जाता है। अभी चेन्नई के 6 मैचों में सिर्फ 4 पॉइंट्स हैं। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए कम से कम 12 और पॉइंट्स चाहिए। सीधा मतलब यह है कि बचे हुए 8 मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने ही पड़ेंगे। अब टीम के पास गलती की ज्यादा गुंजाइश नहीं बची है, क्योंकि लीग स्टेज में वे ज्यादा से ज्यादा 2 मैच ही हार सकते हैं।

 

अगर किसी वजह से CSK 16 पॉइंट्स तक नहीं पहुंच पाती तो फिर कम से कम 14 पॉइंट्स तक पहुंचना जरूरी होगा। इसके लिए भी चेन्नई को हर हाल में 5 मैच जीतने ही होंगे। ऐसा करने पर टीम के 10 पॉइंट्स और जुड़ जाएंगे और वे पॉइंट्स टेबल में चौथे या पांचवें नंबर तक पहुंच सकती है।

CSK के खेले गए मैचों के नतीजे

  • 30 मार्च: चेन्नई बनाम राजस्थान (राजस्थान 8 विकेट से जीता।)
  • 3 अप्रैल: चेन्नई बनाम पंजाब (पंजाब 5 विकेट से जीता।)
  • 5 अप्रैल: चेन्नई बनाम बेंगलुरु (बेंगलुरु 43 रनों से जीता।)
  • 11 अप्रैल: चेन्नई बनाम दिल्ली (चेन्नई 23 रनों से जीता।)
  • 14 अप्रैल: चेन्नई बनाम कोलकाता (चेन्नई 32 रनों से जीता।)
  • 18 अप्रैल: चेन्नई बनाम हैदराबाद (हैदराबाद 10 रनों से जीता।)

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 तक अजीत अगरकर ही क्यों रहेंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर?

CSK के बचे हुए मैच

  • 23 अप्रैल: चेन्नई बनाम मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • 26 अप्रैल: चेन्नई बनाम गुजरात (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 2 मई: चेन्नई बनाम मुंबई (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 5 मई: चेन्नई बनाम दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 10 मई: चेन्नई बनाम लखनऊ (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 15 मई: चेन्नई बनाम लखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
  • 18 मई: चेन्नई बनाम हैदराबाद (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 21 मई: चेन्नई बनाम गुजरात (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)


और पढ़ें