logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KKR vs RR: 5 हार के बाद कोलकाता की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

IPL 2026 का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया, जो एक कम स्कोर वाला मुकाबला था। कोलकाता ने इस रोमांचक मैच को 4 विकेट से जीत लिया।

IPL 2026 KKR vs RR highlights

रमनदीप सिंह। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। यह मैच 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ। मुकाबला भले ही लो-स्कोरिंग रहा लेकिन रोमांच से भरपूर था। हर ओवर के साथ मैच का रुख बदलता दिख रहा था, जिससे फैंस की दिलचस्पी आखिर तक बनी रही। आखिर में कोलकाता ने बाजी मार ली और लगातार 5 हार के बाद इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर शानदार वापसी की।

 

IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद KKR ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति में थोड़ा सुधार किया है। इससे पहले टीम सबसे नीचे 10वें नंबर पर थी, हालांकि अब वे 9वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। कोलकाता ने अपने 7 मैचों में से 1 मैच जीता है, 5 हारे हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। कोलकाता का नेट रन रेट -0.879 है। वहीं राजस्थान 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट +0.599 है।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 तक अजीत अगरकर ही क्यों रहेंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर?

राजस्थान रॉयल्स की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत तो बढ़िया रही लेकिन बाद में यह फैसला पूरी तरह KKR के पक्ष में चला गया। पावरप्ले में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन ठोक दिए। हालांकि इसके बाद मिडिल ओवर्स में कोलकाता के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। 7 से 15 ओवर के बीच राजस्थान ने 4 विकेट खो दिए और सिर्फ 55 रन ही बना सकी। डेथ ओवर्स में भी राजस्थान कुछ खास नहीं कर पाई। 16 से 20 ओवर के बीच 5 विकेट गिर गए और सिर्फ 37 रन ही जुड़ पाए। आखिर में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन ठोके। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए लेकिन बाकी कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। वहीं कोलकाता की गेंदबाजी काफी दमदार रही। कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके, जबकि सुनील नरेन को 2 विकेट मिले। दूसरी तरफ राजस्थान के जोफ्रा आर्चर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

 

यह भी पढ़ें: ट्रेड किए गए खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन? देखें 24 मैचों का रिपोर्ट कार्ड

कोलकाता की पारी

KKR की गेंदबाजी तो बढ़िया रही लेकिन टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल हो गया। पावरप्ले में ही कोलकाता ने 3 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 51 रन ही बना सकी। इसके बाद मिडिल ओवर में भी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 3 विकेट खोकर सिर्फ 46 रन जोड़े। हालांकि आखिर में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने टीम की इज्जत बचा ली। दोनों ने डेथ ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 16 से 20 ओवर के बीच बिना विकेट गंवाए 45 रन जोड़ दिए। आखिरकार KKR ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बना लिए और 2 गेंद बाकी रहते 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा? जानिए हार्दिक पांड्या का जवाब

 

KKR के लिए रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने जबरदस्त बैटिंग की और 7वें विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों में 76 रन जोड़ दिए। इसी शानदार साझेदारी ने टीम को जीत दिला दी। रिंकू सिंह 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अनुकूल रॉय ने भी 29 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं राजस्थान की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यशराज पुंजा को 1-1 विकेट मिला।


और पढ़ें