logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 में अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा? जानिए हार्दिक पांड्या का जवाब

IPL 2026 के 24वें मैच में रोहित शर्मा को चोट के कारण प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया। इस मैच के टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि वह अपना अगला मैच कब खेलेंगे।

When will Rohit Sharma play next IPL 2026 match

रोहित शर्मा। (Photo Credit: ANI)

जब IPL 2026 के 24वें मैच के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा की गई, तो मुंबई की लिस्ट से रोहित शर्मा का नाम गायब था। यह मैच 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। इस मैच से पहले से ही रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। जिसके बाद फैंस के बीच यह सवाल उठने लगे कि रोहित आखिरकार अपना अगला IPL मैच कब खेलेंगे। अब, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है।

 

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को यह चोट 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए मैच में रन चेज के दौरान लगी थी। 5वें ओवर की शुरुआत में ही, खिंचाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्हें रिटायर हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह है कि शुरुआती स्कैन रिपोर्ट में मांसपेशियों में किसी भी तरह के खिंचाव या चोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं। फिर भी मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे खराब ओपनिंग जोड़ियां कौन-सी हैं? देखें पूरी लिस्ट

कब तक होगी रोहित की वापसी?

PBKS के खिलाफ खेले गए मैच में टॉस के समय कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा, 'रोहित की चोट को मॉनिटर किया जा रहा है। उन्हें ठीक होने और अपनी स्थिति को पूरी तरह समझने में कम से कम दो मैच का समय लगेगा।' इसका मतलब है कि हिटमैन न केवल पंजाब के खिलाफ, बल्कि टीम के अगले मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। टीम फिजियो की देखरेख में उनका रिहैब शुरू हो चुका है और फैंस दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द क्रीज पर लौटें।

रोहित की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक को मौका

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने अपने अनुभवी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक पर भरोसा जताया। IPL 2026 के ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदे गए डी कॉक को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। 2019 से 2021 के बीच, डी कॉक ने मुंबई के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं। रोहित की जगह लेते हुए, उन्होंने अब अपने दक्षिण अफ्रीकी साथी रयान रिकेल्टन के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाली है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs LSG: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, 29 गेंद पहले जीता मैच

PBKS के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

  • प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
  • इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: एएम गजनफर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार।


और पढ़ें