IPL 2026 शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के बड़े-बड़े ट्रेड्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीजन में कुल 8 खिलाड़ियों को एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के ट्रेड को लेकर हुई। अब ऐसे में यह देखना और भी दिलचस्प हो जाता है कि 24 मैचों के बाद इन ट्रेड किए गए खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
आपको बाता दें कि राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल कर रणनीति को मजबूत करने की कोशिश की है। खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय सितारे भी शामिल हैं और युवा प्रतिभाएं भी, जिनसे टीमों को काफी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे खराब ओपनिंग जोड़ियां कौन-सी हैं? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2026 प्लेयर ट्रेड प्लेयर
- संजू सैमसन: राजस्थान रॉयल्स (RR) से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 18 करोड़ रुपये
- रवींद्र जडेजा: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR), 14 करोड़ रुपये
- मोहम्मद शमी: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), 10 करोड़ रुपये
- नितीश राणा: राजस्थान रॉयल्स (RR) से दिल्ली कैपिटल्स (DC), 4.2 करोड़ रुपये
- सैम करन: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR), 2.4 करोड़ रुपये
- डोनावन फरेरा: दिल्ली कैपिटल्स (DC) से राजस्थान रॉयल्स (RR), 1 करोड़ रुपये
- मयंक मारकंडे: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुंबई इंडियंस (MI), 30 लाख रुपये
- अर्जुन तेंदुलकर: मुंबई इंडियंस (MI) से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), 30 लाख रुपये
यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन पास-कौन फेल? देखें 22 मैचों में सभी कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड
ट्रेड खिलाड़ियों का रिपोर्ट कार्ड
- संजू सैमसन: संजू सैमसन ने CSK की जर्सी में 5 मैच खेले। इन 5 मैचों में उन्होंने 185 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल है। चेन्नई के लिए उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 115 रन है।
- रवींद्र जडेजा: राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में रवींद्र जडेजा ने 5 मैचों में 76 रन बनाए और 3 विकेट भी लिए। हालांकि, उन्हें न तो बल्लेबाजी के ज्यादा मौके मिले और न ही गेंदबाजी के।
- मोहम्मद शमी: LSG की जर्सी पहनकर मोहम्मद शमी ने 5 मैचों में 114 गेंदों में 4 विकेट लिए। हालांकि उनके विकेटों की संख्या कम है लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
- नितीश राणा: दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल होने के बाद नितीश राणा को बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने अब तक केवल तीन मैच खेले हैं और सिर्फ 20 रन बनाए हैं।
- सैम करन: IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही चोट के कारण सैम करन पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, शनाका को अभी तक राजस्थान की प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है।
- डोनोवन फरेरा: डोनोवन फरेरा ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में 4 मैच खेले और 70 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इन चार मैचों में से दो में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि, जिस मैच में उन्हें मौका मिला उसमें उन्होंने अर्धशतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोरीं।
- मयंक मारकंडे: मयंक मारकंडे को अब तक मुंबई इंडियंस की जर्सी में तीन मैच खेलने का मौका मिला है लेकिन वह एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। इसके विपरीत, उन्होंने हर मैच में काफी खराब गेंदबाजी की और काफी ज्यादा रन लुटाए।
- अर्जुन तेंदुलकर: IPL 2026 में LSG ने 5 मैच खेले ह। फिर भी टीम ने अब तक एक भी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है। IPL 2025 में भी मुंबई इंडियंस ने उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था।