logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: हर डिपार्टमेंट का स्पेशलिस्ट गायब, अब क्या ही कर पाएगी CSK!

पिछले IPL सीजन में आखिरी स्थान पर रही CSK इस बार भी गर्त में जाती दिख रही है। टीम को एक के बाद एक झटके लगते ही जा रहे हैं।

Ayush Mhatre IPL

IPL 2026 के दौरान शॉट खेलते आयुष म्हात्रे, Photo Credit: CSK/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का बुरा हाल है। पांच बार की चैंपियन टीम पहले 6 मैचों में 2 ही जीत हासिल कर पाई है। वह 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में आठवें पायदान पर है। पिछले सीजन आखिरी स्थान पर रही CSK इस बार भी प्लेऑफ की दावेदार नजर नहीं आ रही है। आधा सीजन समाप्ति की कगार पर है लेकिन वह अभी भी अपनी बेस्ट प्लेइंग-XII नहीं चुन पाई है, क्योंकि उसके चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पहले नाथन एलिस पूरे सीजन से बाहर हुए। उसके बाद खलील अहमद और अब आयुष म्हात्रे चोटिल होने के चलते इस सीजन नहीं खेल पाएंगे।

 

म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय लगी थी। म्हात्रे का बाहर होना CSK के लिए करारा झटका है। वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 मैचों में 33.50 की औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए। 18 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने निरंतरता दिखाकर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की ओपनिंग जोड़ी पर से दबाव कम किया था। अब उनकी गैरमौजूदगी में CSK की डगमगाती नैया डूब सकती है।

 

यह भी पढ़ें: जो आया सब बर्बाद हुए... दिल्ली कैपिटल्स के नंबर-3 बैटिंग पोजिशन को हुआ क्या है?

फिर दसवें नंबर पर रहेगी CSK?

CSK ने पिछले साल मिनी ऑक्शन से पहले मथीशा पथिराना को जाने दिया था। उनकी कमी को पूरा करने के लिए फ्रेंचाइजी ने नाथन एलिस पर दांव लगाया। मगर यह ऑस्ट्रेलियाई डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गया। इसी तरह खलील से CSK को पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की उम्मीदें थीं। खलील शुरुआती मैचों में महंगे जाने के बाद लय पकड़ ही रहे थे कि उन्हें भी चोट लग गई। अब म्हात्रे की चोट ने CSK को झकझोर दिया है। अलग-अलग डिपार्टपेंट के इन तीन स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों के नहीं होने से CSK लगातार दूसरे सीजन फिसड्डी साबित होती दिख रही है।

 

यह भी पढ़ें: ...तो आज हैदराबाद में टूटेगा 300 रन का बैरियर? ऐसा रहता है पिच नंबर 2 का मिजाज

खिलाड़ियों की चोट ने CSK का बिगाड़ा काम

म्हात्रे पावरप्ले स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे, जो शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीमों को दबाव में ला दे रहे थे। उन्हें रिप्लेस करना आसान नहीं होगा। मिडिल ऑर्डर के विध्वंसक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे, जिससे CSK को काफी नुकसान हुआ था। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कब तक फिट होंगे, खेलेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। देखना अहम होगा कि CSK चोटिल खिलाड़ियों के झटकों से उबरकर बचे हुए मैचों में कैसा जज्बा दिखाती है।

 

CSK का अपडेटेड स्क्वॉड - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, नूर अहमद, महेंद्र सिंह धोनी, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, उर्विल पटेल, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, जैक फॉल्क्स, अमान खान, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन


और पढ़ें