logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: संजू के शतक ने बदली चेन्नई की किस्मत, CSK ने DC को 23 रन से हराया

IPL 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया, जिसमें संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली। CSK ने यह मैच 23 रनों से जीत लिया।

IPL 2026 CSK vs DC highlights

संजू सैमसन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 के 18वें मैच में संजू सैमसन का शतक पूरे मैच में छाया रहा और शुरू से ही मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में संजू के शानदार शतक ने CSK की किस्मत ही बदल दी। टीम इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई थी लेकिन दिल्ली को 23 रन से हराकर चेन्नई ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। लगातार तीन हार के बाद यह जीत टीम के लिए बड़ी राहत लेकर आई।

 

IPL 2026 का 18वां मैच जीतकर CSK ने राहत की सांस ली है। हालांकि, अभी भी उन्हें काफी मेहनत करनी बाकी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चेन्नई ने अपने चार मैचों में से सिर्फ एक मैच जीता है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर 9वें नंबर पर है। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस पोजीशन पर थी। वहीं, DC पॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर है, जिसने अपने चार मैचों में से दो मैच जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, CSK के लिए पहली सेंचुरी से रचा इतिहास

CSK की पारी

टॉस हारने के बाद CSK को पहले बैटिंग करनी पड़ी लेकिन यह फैसला दिल्ली पर उल्टा पड़ गया और चेन्नई के लिए फायदेमंद साबित हुआ। पहले 6 ओवर में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में भी चेन्नई का बल्ला नहीं रुका और 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 99 रन जोड़ दिए। फिर डेथ ओवर्स में भी बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। 16 से 20 में CSK ने 1 विकेट खोकर 52 रन बना दिए। इस तरह चेन्नई ने 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

CSK के लिए संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में नाबाद 115 रन ठोक दिए। उनके अलावा आयुष महात्रे ने भी 59 रन बनाए लेकिन वह रिटायर आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। टीम के कप्तान अक्षर पटेल ही इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें एक विकेट मिला। सबसे ज्यादा मार टी नटराजन पर पड़ी, जिन्होंने अपने स्पेल में 54 रन खर्च कर दिए। इसके अलावा लुंगी एनगिडी भी काफी महंगे साबित हुए।

 

यह भी पढ़ें: 16 गेंदों में प्रियांश आर्य ने जड़ी फिफ्टी, इस रिकॉर्ड में निकोलस पूरन को पछाड़ा

दिल्ली की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी बढ़िया रही। पावरप्ले में टीम ने 2 विकेट खोकर 66 रन बना लिए थे। इसके बाद मिडिल ओवर्स में दिल्ली ने रन तो बनाए लेकिन विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रोक पाई। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने 4 विकेट खोकर 87 रन जोड़े। फिर डेथ ओवर्स में चेन्नई की गेंदबाजी शानदार रही और दिल्ली को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं मिला। 16 से 20 ओवर के बीच दिल्ली ने 4 विकेट गंवाए और सिर्फ 36 रन ही बना सकी। आखिरकार, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रन से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: PBKS ने जीता लगातार तीसरा मैच, SRH को 6 विकेट से हराया

 

दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए, जबकि पथुम निसांका ने 41 रन जोड़े। इनके अलावा दिल्ली कैपिटल्स का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। वहीं दूसरी तरफ CSK के लिए जेमी ओवरटन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। अंशुल कंबोज ने 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह और नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।


और पढ़ें