IPL 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच, दोनों टीमें दो-दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी हैं। इस मैच में खास बात यह कि जम्मू-कश्मीर के युवा ऑलराउंडर आकिब नबी डार दिल्ली की जर्सी में IPL डेब्यू किए हैं।
चेन्नई के लिए यह मैच खास अहमियत रखता है, क्योंकि CSK ने IPL 2026 में अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही गंवा दिए हैं। DC इस मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, जबकि दिल्ली चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: 16 गेंदों में प्रियांश आर्य ने जड़ी फिफ्टी, इस रिकॉर्ड में निकोलस पूरन को पछाड़ा
अक्षर पटेल का बयान
टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कह, 'अगर आप हमारी टीम का बैलेंस देखें, तो लगभग हर विभाग कवर है। जो ऑप्शन हमारे पास थे, उसके हिसाब से हमने काफी अच्छा कॉम्बिनेशन चुना है। पिछले साल के मुकाबले इस बार टीम ज्यादा बैलेंस्ड लग रही है और उम्मीद है आज हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम में दो बदलाव हैं नबी, विप्रज की जगह आए हैं और आशुतोष शर्मा, नीतीश राणा की जगह खेलेंगे।'
यह भी पढ़ें: IPL 2026: PBKS ने जीता लगातार तीसरा मैच, SRH को 6 विकेट से हराया
ऋतुराज गायकवाड़ का बयान
टॉस हारने के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'जैसा कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, हम हर डिपार्टमेंट में सुधार कर रहे हैं। अगर टीम के बैलेंस की बात करें तो हम अपनी पूरी क्षमता के हिसाब से खेल रहे हैं। ब्रेविस का वापस आना अच्छा है, वो भी काफी उत्साहित है। मिडिल ऑर्डर भी मजबूत दिख रहा है। हमने गुरजपनीत सिंह को टीम में शामिल किया है, जो हाल ही में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, उनकी जगह मैट हेनरी को बाहर रखा गया है।'
CSK vs DC प्लेइंग-11
- चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।
- दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।