logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: चेपॉक में CSK ने चुनी गेंदबाजी, दो बदलाव के साथ उतरी LSG

IPL 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। ऋषभ पंत ने टीम में बदलाव किए हैं।

CSK vs LSG

चेपॉक में टॉस के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ और ऋषभ पंत, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने है। दोनों टीमों की भिड़ंत चेपॉक में हो रही है। CSK ने दोपहर के मुकाबले में टॉस जीतकर LSG को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

 

CSK के कप्तान ऋतुराज गायवकाड़ ने बताया कि हम बिना किसी बदलाव के उतर रहे हैं। LSG की टीम में दो बदलाव हुए हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान कहा कि जोश इंग्लिश की वापसी हुई है। वहीं आवेश खान ने मयंक यादव को रिप्लेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: जयपुर में लगातार हार रही है राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 में डूबेगी नैया?

CSK के लिए अहम है मैच

लगातार 3 हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली CSK ने पिछले 4 मैचों में 3 जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। CSK 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।

 

CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम 3 जीतने होंगे। दूसरी तरफ LSG के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। अगर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम हार जाती है तो उसकी बची-खुची उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: 'झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...' WFI संग विवाद के बीच बोलीं विनेश फोगाट

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान, गुरजपनीत सिंह


लखनऊ सुपर जाइंट्स - मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - मयंक यादव, एम सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद


और पढ़ें