logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DC vs RCB: बल्लेबाज या गेंदबाज, कौन रहेगा हावी? जानें दिल्ली की पिच का मिजाज

IPL 2026 का 39वां मैच 27 अप्रैल को खेला जाना है। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL 2026 DC vs RCB Pitch report

जोश हेजलवुड, अक्षर पटेल और विराट कोहली, File Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट अब काफी अहम मोड़ पर पहुंच चुका है, ऐसे में हर मैच बेहद जरूरी हो गया है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, इसलिए सबकी नजरें सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि पिच के मिजाज पर भी टिकी रहेंगी।

 

IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल बेंगलुरु की टीम दिल्ली से आगे है। RCB ने अब तक 7 मैचों में से 5 मैच जीते और 2 मैच हारे हैं। जिसके बाद 10 पॉइंट्स और +1.101 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 मैचों में से 3 जीते और 4 हारे हैं। जिसके बाद 6 पॉइंट्स और -0.184 नेट रन रेट के साथ 7वें नंबर पर है।

 

यह भी पढ़ें: 'भैया नहीं ब्रदर बोलो', रिंकू सिंह की बहन और सुनील नरेन की बातें हुई वायरल

DC vs RCB हेड टू हेड

दिल्ली और बेंगलुरु की भिड़ंत अब तक कुल 34 बार हो चुकी है। इन मुकाबलों में साफ तौर पर बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है। RCB ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 13 ही जीत पाई है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अगर अरुण जेटली स्टेडियम की बात करें, तो यहां भी बेंगलुरु ही आगे नजर आती है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 11 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 7 में RCB ने जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है।

 

वहीं, अपने ही घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने अब तक 93 मैच खेले हैं, जिसमें 51 में हार का सामना करना पड़ा है और 39 में जीत मिली है। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे हैं, जबकि 1 मुकाबले का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका।

 

यह भी पढ़ें: KKR ने सुपर ओवर में LSG को दी शिकस्त, रिंकू सिंह और सुनील नारायण बने जीत के हीरो

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपॉर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। हाल ही में इस मैदान पर 250 से ज्यादा का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किया गया था। ऐसे में इस मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। इस पिच पर गेंदबाजों को काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें रन रोकने के लिए सटीक लाइन-लेंथ और धीमी गेंदों का सहारा लेना होगा। छोटी सी गलती भी बल्लेबाजों को बड़ा मौका दे सकती है। यह मुकाबला पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जहां इस सीजन में 200 से ज्यादा स्कोर बन चुके हैं। IPL 2025 के बाद इस पिच पर खेले गए चार मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 197 रन रहा है।

 

यह भी पढ़ें: हार रही है CSK, फिर भी क्यों नहीं खेल रहे धोनी? कोच ने बताई पूरी सच्चाई

DC vs RCB संभावित प्लेइंग XI

  • दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलीम, जोश हेजलवुड।


और पढ़ें