IPL 2026 का 39वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। टॉस बेंगलुरु ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में दिल्ली की तरफ से साहिल परख IPL में डेब्यू कर रहे हैं, जो केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं, बेंगलुरु की टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में इस समय बेंगलुरु की टीम दिल्ली से काफी आगे चल रही है। RCB ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 जीते हैं और 2 में हार मिली है। इसी वजह से टीम के 10 पॉइंट्स हैं और +1.101 का नेट रन रेट है के साथ टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा है। टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 3 जीते हैं और 4 हार गई है। इसके चलते दिल्ली के 6 पॉइंट्स हैं और -0.184 नेट रन रेट के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें: गुस्से में बल्ला-हेलमेट पटकना अंगकृष रघुवंशी को पड़ा भारी, BCCI ने दी सजा
3 बदलाव के साथ उतरी दिल्ली
टॉस हारने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, 'टीम में हमने तीन बदलाव किए हैं दो फास्ट बॉलर दुश्मंथा चमीरा और काइल जैमीसन, और एक ओपनर साहिल पराख, जो आज डेब्यू कर रहे हैं। ये बदलाव इसलिए किए गए हैं क्योंकि पिछले मैच में लुंगी को कन्कशन हुआ था, तो हमें एक और तेज गेंदबाज जोड़ना पड़ा। मुकेश कुमार को हमने काफी मौके दिए, उन्होंने कुछ मैचों में अच्छा किया लेकिन कभी-कभी ब्रेक देना भी जरूरी होता है।'
यह भी पढ़ें: 'भैया नहीं ब्रदर बोलो', रिंकू सिंह की बहन और सुनील नरेन की बातें हुई वायरल
कौन हैं साहिल परख?
साहिल परख एक 18 साल के उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 7 जून 2007 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। वो लेफ्ट-हैंड ओपनिंग बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर लेग-ब्रेक गेंदबाजी भी कर लेते हैं। साहिल को IPL ऑक्शन में DC ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। डोमेस्टिक क्रिकेट में वह महाराष्ट्र की टीम के लिए खेल चुके हैं और महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल नासिक टाइटंस का भी हिस्सा रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट की बात करें तो साहिल परख ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए 2 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 24 रन दर्ज हैं। साल 2024 में साहिल ने इंडिया अंडर-19 के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 109 रन की पारी खेली थी, जिसने उन्हें और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया।
यह भी पढ़ें: KKR ने सुपर ओवर में LSG को दी शिकस्त, रिंकू सिंह और सुनील नारायण बने जीत के हीरो
DC vs RCB प्लेइंग11
- दिल्ली कैपिटल्स: साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।