logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुस्से में बल्ला-हेलमेट पटकना अंगकृष रघुवंशी को पड़ा भारी, BCCI ने दी सजा

LSG के खिलाफ KKR के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्ड में बाधा डालने के लिए आउट दिया गया। इसके बाद गुस्से में उन्होंने अपने हेलमेट और बल्ले फेंक दिया। जिसके लिए BCCI ने उन पर जुर्माना ठोका।

BCCI fined Angkrish Raghuvanshi

KKR के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया मैच सिर्फ रोमांच के लिए ही नहीं, बल्कि विवादों के कारण भी खूब चर्चा में रहा। दरअसल, रघुवंशी को थर्ड अंपायर ने 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट करार दिया, जिसके बाद इस फैसले पर काफी बहस छिड़ गई। इस फैसले से नाराज रघुवंशी जब मैदान से बाहर जा रहे थे तो अपना गुस्सा काबू में नहीं रख पाए। अब उनके इसी गुस्से का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। BCCI ने उन पर ऐक्शन लेते हुए जुर्माना लगा दिया है।

 

26 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में KKR ने सुपर ओवर में जीत तो हासिल की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के आउट होने और उनके रिएक्शन की रही। आउट होने के बाद रघुवंशी पवेलियन लौटते वक्त काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने अपने बल्ले से बाउंड्री कुशन पर जोरदार वार किया और फिर हेलमेट को जमीन पर पटक दिया। यह व्यवहार क्रिकेट के नियमों के खिलाफ माना गया, जिसके चलते उन पर कार्रवाई की गई।

 

यह भी पढ़ें: KKR ने सुपर ओवर में LSG को दी शिकस्त, रिंकू सिंह और सुनील नारायण बने जीत के हीरो

BCCI ने लगाया जुर्माना

IPL आचार संहिता के तहत अंगकृष रघुवंशी को दोषी पाया गया। उन्होंने आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या मैदान से जुड़े सामान के दुरुपयोग से संबंधित है। इसके चलते उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया। रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा मान ली।

 

यह भी पढ़ें: हार रही है CSK, फिर भी क्यों नहीं खेल रहे धोनी? कोच ने बताई पूरी सच्चाई

कैसे हुआ विवाद?

यह घटना KKR की पारी के पांचवें ओवर में हुई। रन लेने के दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर गलतफहमी के कारण अंगकृष रघुवंशी क्रीज के बीच में ही रुक गए। इसी दौरान गेंदबाज मोहम्मद शमी के थ्रो से गेंद उनके पैड पर लग गई। इसके बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपील की और मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। रीव्यू के बाद अंपायर ने उन्हें 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट करार दिया। IPL इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका है जब किसी बल्लेबाज को इस तरह आउट दिया गया है। इससे पहले 2024 में रविंद्र जडेजा भी इसी तरह आउट हो चुके हैं।


और पढ़ें