logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बरपाया कहर, अगले ही मैच में बुरी तरह पिटे हेजलवुड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट झटके थे लेकिन गुजरात टाइटंस के सामने उन्होंने 4 ओवर में 55 रन लुटा दिए।

Josh Hazlewood IPL 2026

जोश हेजलवुड, Photo Credit: RCB/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मौजूदा सीजन में अब तक 10 बार 200 प्लस टारगेट चेज हो चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि बल्लेबाजों का बल्ला किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि बल्लेबाजों की दबंगई के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्किल से अलग छाप छोड़ी है। 

 

हेजलवुड-भवनेश्वर की जोड़ी ने 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कहर बरपाते हुए उसकी पारी महज 75 रन पर ढेर कर दी थी। भुवनेश्वर ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट झटके तो हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इस धारदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि अगले ही मैच में वह काफी महंगे रहे और अपने 4 ओवर के स्पेल में 55 रन लुटा दिए, जो उनके IPL करियर का दूसरा सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले उन्होंने IPL 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 64 रन खर्चे थे।

 

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में कहर बरपा रहे भुवनेश्वर कुमार, गुजरात टाइटंस के खिलाफ रचा इतिहास

गिल ने उड़ाए हेजलवुड के होश

अहमदाबाद में खेले गए सीजन के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और RCB की टीमें आमने-सामने थीं। GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए RCB को महज 155 रन पर ढेर कर दिया। इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर के खिलाफ चौका जड़कर खाता खोला और फिर अगली गेंद पर छक्का जड़ा। दूसरा ओवर लेकर आए हेजलवुड के खिलाफ गिल ने रौद्र रूप अपनाया और 3 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 24 रन बटोरे।

 

हेजवलुड को इसके बाद जोस बटलर ने राडार पर लिया और उनके दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्के जड़ने के बाद उनके तीसरे ओवर का समापन चौके और छक्के के साथ किया। हेजलवुड अपने पहले 3 ओवर में 49 रन लुटा चुके थे। उन्हें RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 10वें ओवर में फिर से अटैक पर लगाया। हेजलवुड ने इस ओवर की पहली 5 गेंद पर सिर्फ 2 रन दिए लेकिन शाहरुख खान ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर उनके बुरे दिन और बुरा बना दिया।

 

यह भी पढ़ें: रजत पाटीदार Out या Not Out? होल्डर के कैच पर बवाल, अंपायर से भिड़े कोहली

हेजलवुड से उनके कोटे के 4 ओवर 10वें ओवर तक ही डलवा दिए गए थे। ऐसा उनसे आखिरी बार 2020 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कराया था। हेजलवुड के इस मुकाबले में फेल होने से RCB के लिए 155 रन को डिफेंड करना नामुमकिन हो गया और उसे 4 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।


और पढ़ें