इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-60 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। करो या मरो की स्थिति में खड़ी KKR की टीम पहले बैटिंग करती नजर आएगी। वह लगभग एक महीने बाद अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है।
KKR के लिए इस मुकाबले में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती खेल रहे हैं। वरुण चोटिल होने के चलते पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से KKR को मजबूती मिलेगी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंकाई तेज मथीशा पथिराना को इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में रखा है। KKR की टीम जब गेंदबाजी करने उतरेगी, तब पथिराना मैदान पर दिख सकते हैं। यह पथिराना का KKR के लिए पहला मैच होगा। दूसरी तरफ GT बिना किसी बदलाव के उतरी है।
यह भी पढ़ें: मैच है KKR और गुजरात टाइटंस के बीच, CSK की सांसें क्यों अटकी हुई हैं?
GT की नजरें टॉप-2 पर
GT ने पिछले 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वह 16 पॉइंट्स के साथ टेबल में फिलहाल में दूसरे पायदान पर है। GT की नजरें जीत के सिलसिले को बरकरार रख टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। पिछले सीजन GT लगातार टॉप पर चल रही थी लेकिन आखिरी स्टेज में वह पटरी से उतर गई, जिसके चलते उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ा। शुभमन गिल नहीं चाहेंगे कि टीम इस बार भी गलती दोहराए।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग, मलेशियाई जोड़ी को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, रोवमन पॉवल, मथीशा पथिराना
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज,
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुमार कुशाग्र