logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: कोलकाता में सुनील नरेन की वापसी, देखें KKR vs LSG की प्लेइंग 11

IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। 9 अप्रैल को खेले जा रहे इस मैच में सुनील नरेन KKR टीम में वापसी कर रहे हैं।

IPL 2026 KKR vs LSG Playing 11

अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत। (Photo Credit: LucknowIPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 15वां मैच 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए KKR टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है। दूसरी ओर, LSG ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच का टॉस कोलकाता ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

 

KKR को पॉइंट्स टेबल में एक अंक तो मिला है लेकिन टीम इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में कोलकाता की टीम अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी है। वहीं दूसरी तरफ LSG की नजर इस सीजन की दूसरी जीत पर है। पिछले मैच में लखनऊ ने जीत दर्ज की थी, इसी वजह से टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: पिछले सीजन से अब तक सिर्फ 4 मैच जीती CSK, क्या चेन्नई को है नए हेड कोच की जरूरत?

टीम कॉम्बिनेशन पर रहाणे का बयान

टॉस हारने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'टीम में सिर्फ एक बदलाव है सुनील नरेन की जगह आशीर्वाद मुजरबानी बाहर हैं। वरुण चक्रवर्ती अभी भी अपने हाथ की चोट से उबर रहे हैं। जब कैमरून ग्रीन गेंदबाजी के लिए फिट हो जाएंगे, तब शायद हम उन्हें खेलते देखेंगे। इससे टीम कॉम्बिनेशन और बेहतर हो जाएगा, इसलिए अभी रोवमैन पॉवेल खेल रहे हैं। जब ग्रीन गेंदबाजी करेंगे तो हमारे पास एक एक्स्ट्रा गेंदबाज भी होगा।'

KKR vs LSG की प्लेइंग 11

  • कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।

और पढ़ें