इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 68वें मुकाबले में आज (23 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) की भिड़ंत हो रही है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम लगातार 6 मैच हारकर आ रही है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है। जीत के बाद LSG को दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स को हरा दे, तभी उसके लिए बात बन पाएगी।
यह भी पढ़ें: सूर्या पर गिरने वाली है गाज, अजीत अगरकर नहीं गंभीर सुनाएंगे आखिरी फैसला
PBKS ने किए दो बदलाव
टॉस के वक्त श्रेयस ने बताया कि टीम में दो बलाव हैं। मार्को यानसन और विजय कुमार वैशाख की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बराड़ को बाहर जाना पड़ा है। PBKS की टीम रन चेज में मार्कस स्टोइनिस को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।
यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली HC ने एशियाड ट्रायल्स में भाग लेने की दी मंजूरी
LSG भी दो बदलाव के साथ उतरी
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में LSG आखिरी पायदान पर है। वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। अब वह सम्मान के लिए खेल रही है। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने सीजन के आखिरी मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया है। इसके अलावा अर्शिन कुलकर्णी और मुकुल चौधरी की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। अर्शिन को मिचेल मार्श की जगह मौका मिला है। मार्श टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। LSG ने आकाश सिंह, मयंक यादव और शाहबाज अहमद को बाहर बैठाया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
लखनऊ सुपर जायंट्स - अर्शिन कुलकर्णी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, एम सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह
पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे