logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: RCB से हारते ही खत्म होगा LSG का सफर, जीत के लिए करने होंगे ये काम

IPL 2026 का 50वां मैच 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हार से LSG प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती है।

IPL 2026 LSG vs RCB match preview

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 7 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच LSG के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। गणित सीधा है, अगर लखनऊ आज हार जाता है तो उनका प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना लगभग तय है। अभी LSG अपने बाकी सभी मैच जीतकर ज्यादा से ज्यादा 14 पॉइंट्स तक पहुंच सकता है, जबकि RCB आज जीत के साथ 14 पॉइंट्स के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।

 

टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों का ग्राफ बिल्कुल विपरीत रहा है। जहां डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस सीजन की सबसे संतुलित और खतरनाक टीम बनकर उभरी है, वहीं लखनऊ की टीम लगातार असंतुलित प्रदर्शन से जूझती नजर आई है। लखनऊ के गेंदबाज अपने घरेलू मैदान पर तो घातक साबित हुए हैं लेकिन बाहर के मैदानों पर टीम 228 जैसे बड़े स्कोर का बचाव करने में भी नाकाम रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम ने 254 रन लुटाए, जिसने टीम के आत्मविश्वास को हिलाकर रख दिया है।

 

यह भी पढ़ें: अब तक छिप जा रही थी PBKS की कमजोरियां, लगातार तीसरी हार ने खोली पोल

यहां पिछड़ रहा LSG

लखनऊ की सबसे बड़ी मुसीबत उसके बड़े बल्लेबाजों का फ्लॉप होना है। मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों से सजी बल्लेबाजी यूनिट इस बार पूरी तरह बेअसर दिखी है। हैरानी की बात यह है कि इन चारों दिग्गजों में से किसी का भी स्ट्राइक रेट 150 के पार नहीं जा सका है। दूसरी तरफ, फिल साल्ट की चोट के बावजूद RCB की बल्लेबाजी विराट कोहली और रजत पाटीदार के दम पर विरोधियों के छक्के छुड़ा रही है।

इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज

इकाना स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों की मददगार रही है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन के आसपास रहता है, जो दर्शाता है कि बल्लेबाजों के लिए खुलकर शॉट खेलना आसान नहीं होगा। यह मैच उसी पिच पर होना है, जहां पिछले मुकाबले में लखनऊ और कोलकाता का स्कोर 155 रनों पर टाई रहा था। ऐसे में स्पिनर एक बार फिर खेल का पासा पलट सकते हैं, हालांकि तेज गेंदबाजों को भी यहां अतिरिक्त उछाल और गति मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: कभी इस प्लेयर को नौसिखिया बॉलर की तरह मारते थे श्रेयस अय्यर, अब उसी का शिकार बने

LSG को जीत के लिए करने होंगे ये काम

लखनऊ के लिए जीत का रास्ता विराट कोहली के विकेट से होकर गुजरता है। टीम के मुख्य हथियार मोहम्मद शमी और आवेश खान का रिकॉर्ड कोहली के खिलाफ शानदार रहा है। शमी ने कोहली को 5 और आवेश ने 4 बार पवेलियन भेजा है। अगर पावरप्ले में ये दोनों गेंदबाज कोहली और देवदत्त पडिक्कल को जल्दी निपटाने में कामयाब रहते हैं तभी लखनऊ इस मैच में पकड़ बना पाएगी। इकाना की धीमी पिच पर रनों का पीछा करना किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है।

LSG vs RCB संभावित प्लेइंग 11

  • लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिस यादव, आवेश खान।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।


और पढ़ें