logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LSG vs RCB: टॉस जीत बेंगलुरु ने चुनी गेंदबाजी, बदली हुई टीम के साथ उतरी लखनऊ

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए IPL 2026 का 50वां मैच जीतना बेहद जरूरी है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेला जा रहा है। RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

IPL 2026 LSG vs RCB playing 11

रजत पाटीदार और ऋषभ पंत, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

IPL 2026 का 50वां मैच खास है। यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 7 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम इस मैच में कई बदलाव के साथ मैदान में उरती है।

 

LSG के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होने वाला है। अगर टीम यह मुकाबला हार गई तो प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। लखनऊ ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत मिली, जबकि 7 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी। लखनऊ के 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट -1.076 है। यही वजह है कि टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। वहीं RCB शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। बेंगलुरु ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और 3 में हार मिली है। टीम के 12 पॉइंट्स हैं और +1.420 नेट रन रेट के साथ RCB फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है।

 

यह भी पढ़ें: IPL की नकल के चक्कर में कंगाल हुआ पाक क्रिकेट बोर्ड, PSL में पैसों के लिए विवाद

बदली हुई टीम के साथ उतरी लखनऊ

टॉस हारने के बाद LSG कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, 'हमारी टीम में कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। इसलिए इंग्लिस की जगह अर्शिन कुलकर्णी आए हैं, क्योंकि इंग्लिस थोड़ा इंजर्ड हैं। मोहसिन भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और सिड की जगह शाहबाज अहमद को मौका मिला है।'

यह भी पढ़ें: अब तक छिप जा रही थी PBKS की कमजोरियां, लगातार तीसरी हार ने खोली पोल

LSG vs RCB प्लेइंग 11

  • लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।
    इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।


और पढ़ें