logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक का शतक बेकार, पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

IPL 2026 का 24वां मैच 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। पंजाब ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने शतक भी बनाया था।

IPL 2026 MI vs PBKS highlights

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और दीपक चाहर। (Photo Credit PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 का 24वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इस मैच को हर हाल में जीतना चाहती थी लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। पंजाब ने शानदार खेल दिखाते हुए ये मुकाबला बड़े आराम से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद मुंबई के लिए सबसे बड़ी निराशा ये रही कि क्विंटन डी कॉक का शानदार शतक भी किसी काम नहीं आया।

 

IPL 2026 के 24वें मैच में जीत के बाद PBKS अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है। इससे पहले इस पोजीशन पर RCB बैठी थी। पंजाब ने 5 मैचों में 4 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच रद्द रहा, जिसके बाद उसके खाते में 9 अंक हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की हालत अभी भी खराब बनी हुई है। इस हार के बाद टीम 9वें नंबर पर ही अटकी हुई है। मुंबई ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक जीत मिली है और टीम का नेट रन रेट -1.076 है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा? जानिए हार्दिक पांड्या का जवाब

मुंबई इंडियंस की पारी

मुंबई इंडियंस (MI) की पारी शानदार संतुलन के साथ आगे बढ़ी। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 48 रन बनाए, जहां शुरुआत ठीक-ठाक रही लेकिन कुछ विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और 7 से 15 ओवर के बीच सिर्फ 1 विकेट खोकर 97 रन जोड़ दिए, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। आखिरी 5 ओवर में MI ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन 3 विकेट गंवाते हुए 50 रन ही जोड़ सकी। अंत में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 112 रन ठोक दिए। उनके अलावा नमन धीर ने 50 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। कोई भी 14 रन से आगे नहीं बढ़ सका। वहीं पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा शशांक सिंह और मार्को जेनसन को 1-1 विकेट मिला।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की सबसे खराब ओपनिंग जोड़ियां कौन-सी हैं? देखें पूरी लिस्ट

PBKS की पारी

PBKS ने इस मुकाबले में बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों ने पूरी तरह मैच पर पकड़ बना ली और 7 से 15 ओवर के बीच बिना कोई विकेट गंवाए 111 रन जोड़ डाले। डेथ ओवर्स में भी टीम ने तेजी बरकरार रखी और 16 से 17 ओवर के बीच 1 विकेट खोकर 26 रन बनाए। पंजाब ने 16.3 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट खोकर कुल 198 रन बनाए और 21 गेंदें रहते हुए 7 विकेट से यह मैच जीत लिया।

PBKS के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 80 रन ठोके और आखिर तक नॉटआउट रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 66 रन जोड़े। वहीं मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। टीम के लिए एएम गजनफर ने 2 विकेट लिए, जबकि शार्दुल ठाकुर को 1 सफलता मिली। हालांकि दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह एक बार फिर काफी महंगे साबित हुए और खूब रन लुटा बैठे।


और पढ़ें