IPL 2026 का एक जबरदस्त और मशहूर राइवलरी मैच 12 अप्रैल को खेला जा रहा है। ये लीग का 20वां मुकाबला है, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। MI दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है, जबकि RCB ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।
IPL 2026 में बेंगलुरु का ये दूसरा मैच है जो टीम अपने होम ग्राउंड से बाहर खेल रही है। इससे पहले RCB का मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो बेंगलुरु ने तीन मैचों में से 2 जीते हैं और फिलहाल तीसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई इंडियंस अभी अपने दूसरे जीत की तलाश में है। मुंबई ने अब तक 3 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: LSG vs GT: IPL 2026 में गुजरात को मिली दूसरी जीत, लखनऊ 7 विकेट से हारा
दो बदलाव के साथ उरती मुंबई
टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, 'ये बड़ा मैच है और हम बस अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। टीम मीटिंग में जिन चीजों पर बात हुई है, उन्हें मैदान पर लागू करना है और खेल का मज़ा लेना है। टीम में मयंक मार्कंडे और मिचेल सैंटनर आए हैं, जबकि चहर और गजनफर बाहर गए हैं।'
जोश हेजलवुड प्लेइंग-11 से बाहर
टॉस हारने के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, 'साफ तौर पर हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हम कोशिश करेंगे कि बोर्ड पर अच्छा स्कोर डालें और उन्हें दबाव में रखें। टीम में सिर्फ एक बदलाव है, डफी, हेजलवुड की जगह आए हैं।'
यह भी पढ़ें: जब पैदा भी नहीं हुए थे वैभव, तब से IPL खेल रहे हैं ये दिग्गज, देखें पूरी लिस्ट
MI vs RCB Playing 11
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव।