जब पैदा भी नहीं हुए थे वैभव, तब से IPL खेल रहे हैं ये दिग्गज, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बैटिंग से बॉलर्स पर कहर बरपा रहे हैं। इस सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वैभव के जन्म से पहले IPL में डेब्यू किया था।

वैभव सूर्यवंशी। (Photo Credit: IPL/X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का सीजन युवा जोश और अनुभवी जज्बे के एक अनोखे संगम का गवाह बन रहा है। इस सीजन में जहां बिहार के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी चमक बिखेर रहे हैं, वहीं मैदान पर कुछ ऐसे भी खिलाड़ी मौजूद हैं जिनका IPL करियर वैभव की उम्र से भी बड़ा है। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 11 मार्च 2011 को हुआ था, यानी जब वैभव ने इस दुनिया में कदम रखा, तब तक IPL अपने तीन सफल सीजन पूरे कर चुका था। ऐसे में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले ही IPL डेब्यू किया था और अब IPL 2026 के सीजन में भी एक्टिव हैं।
क्रिकेट के इतिहास में यह एक दुर्लभ संयोग है कि एक खिलाड़ी का जन्म ठीक उसी समय हुआ, जब IPL अपनी जड़ें जमा रहा था। आज, वह उन्हीं दिग्गजों से लोहा ले रहा है, जिन्होंने वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले IPL डेब्यू किया था। दिलचस्प बात यह है कि जब एमएस धोनी और विराट कोहली 2011 में भारत को वर्ल्ड कप में जीत दिला रहे थे तब वैभव सूर्यवंशी महज 22 दिन के थे।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के रडार पर आए भुवनेश्वर-हेजलवुड, सिर्फ 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक
वैभव के जन्म से पहले इन खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का आता है। इनके बाद, इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और जयदेव उनादकट भी शामिल हैं।
| खिलाड़ी का नाम | 2026 की टीम | डेब्यू टीम | डेब्यू सीजन |
| एमएस धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 2008 |
| विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
|
2008
|
| रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस | डेक्कन चार्जर्स | 2008 |
| रविंद्र जडेजा | राजस्थान रॉयल्स | राजस्थान रॉयल्स | 2008 |
| मनीष पांडे | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई इंडियंस | 2008 |
| अजिंक्य रहाणे | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई इंडियंस | 2008 |
| इशांत शर्मा | दिल्ली कैपिटल्स |
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
2008
|
| जयदेव उनादकट | सनराइजर्स हैदराबाद |
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
2010
|
यह भी पढ़ें: वैभव के पास बैठ डगआउट में फोन चलाते दिखे RR के मैनेजर, क्या हो सकती है कार्रवाई?
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट सफर और अचीवमेंट्स
बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी आज भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में गिने जा रहे हैं। उनके पिता ने सिर्फ 4 साल की उम्र में ही उनके अंदर क्रिकेट के प्रति जुनून पहचान लिया था। इसके बाद 9 साल की उम्र में उन्होंने समस्तीपुर की एक क्रिकेट अकादमी जॉइन की, जहां से उनके खेल में निखार आया। विनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव को बिहार की रणजी टीम में जगह मिली। उन्होंने जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। इसी साल उन्होंने भारत अंडर-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए चेन्नई में सिर्फ 58 गेंदों में शतक ठोक दिया, जिससे वह सुर्खियों में आ गए।
इसके बाद उन्हें ACC अंडर-19 एशिया कप में मौका मिला। भले ही वहां उनका प्रदर्शन बहुत बड़ा नहीं रहा लेकिन उनकी प्रतिभा साफ नजर आई। उनके टैलेंट को देखते हुए राजस्थान और दिल्ली जैसी IPL टीमें उन्हें अपनी टीम में लेना चाहती थीं। आखिरकार राजस्थान ने 1.1 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया और वह IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू के शतक ने बदली चेन्नई की किस्मत, CSK ने DC को 23 रन से हराया
IPL 2025 में वैभव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू किया और सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली। उनका 35 गेंदों का शतक IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक रहा। इस पारी में उन्होंने 11 छक्के लगाए, जो एक भारतीय के लिए रिकॉर्ड की बराबरी है। पूरे सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 206.56 रहा।
IPL के अलावा भी वैभव का बल्ला लगातार बोलता रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक लगाया और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी। इसी दौरान उन्होंने 84 गेंदों में 190 रन बनाकर लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक लगाने का कारनामा किया।
उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अंडर-19 क्रिकेट में भी वैभव का जलवा जारी रहा। एशिया कप 2025 में उन्होंने 5 मैचों में 261 रन बनाए, जिसमें UAE के खिलाफ 171 रन की पारी भी शामिल थी। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर भारत को 100 रन से जीत दिलाई।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


