IPL 2026 राजस्थान रॉयल की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन टीम अब एक नए विवाद में फंस गई है। ताजा विवाद राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर से जुड़ा हुआ है। रोमी टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ बैठकर डगआउट में बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह आईपीएल के नियमों के खिलाफ है और अब इस पर जमकर विवाद हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रोमी, वैभव सूर्यवंशी के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अचानक वह अपनी जेब से मोबाइल निकालते हैं और कुछ टाइप करने लगते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है जब आरआर की टीम को आरसीबी के खिलाफ 202 रनों का टारगेट पूरा करना था।
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: रोहित या विराट कौन बनाएगा ज्यादा रन, फ्री में यहां देखें मुकाबला
ललित मोदी ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही इस पर प्रतिक्रियाएं आना भी शुरू हो गया है। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों ने टीम के डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत कैसे दे दी।
क्या कहते हैं नियम?
क्रिकेट में करप्शन और फिक्सिंग रोकने के लिए प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया(PMOA) नियम लागू किया जाता है। इस नियम के दायरे में खेल का मैदान, डगआउट और ड्रेसिंग रूम आते हैं यानी इन सभी जगह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। मैच शुरू होने से पहले सभी प्लेयर्स, कोच और स्टाफ को अपने मोबाइल फोन या स्मार्ट डिवाइस एंटी करप्शन अधिकारियों के पास जमा करने होते हैं। हालांकि, टीम मैनेजर को इन नियमों में कुछ छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें: LSG vs GT: शुभमन गिल या पंत, किसका चलेगा बल्ला? यहां फ्री में देखें मुकाबला
क्या किया नियम का उल्लंघन?
राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर को भी PMOA के नियमों के अनुसार कुछ छूट दी गई है लेकिन डगआउट में फोन का इस्तेमाल मैनेजर भी नहीं कर सकते। PMOA के अनुसार, केवल टीम के मैनेजर को ही मैच के दौरान मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल करने की विशेष छूट होती है। हालांकि, यह छूट सिर्फ ड्रेसिंग रूम तक ही होती है। टीम का मैनेजर भी ग्राउंड या फिर डगआउट में फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते।