logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LSG vs GT: शुभमन गिल या पंत, किसका चलेगा बल्ला? यहां फ्री में देखें मुकाबला

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले में कौन भारी पड़ेगा, किसका दावा मजबूत है, कौन कमाल कर सकता है, कौन फिसड्डी हो सकता है, सब जानिए।

IPL 2026

शुभमन गिल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच IPL 2026 का 19वां मैच रविवार को होने वाला है। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें, जीत के लिए उत्साहित नजर आ रहीं हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पिछली मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत हासिल करके उत्साहित है। उस मैच में मुकुल चौधरी ने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेली। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। दोनों टीमें अच्छी फॉर्म में हैं।

यह भी पढ़ें: खराब फिल्डिंग ने फिल्डिंग सेट कर दी, दिल्ली की हार से टूटे फैंस के दिल

सीधी टक्कर में कौन भारी?

दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं जबकि गुजरात टाइटंस ने 4 मैच अपने नाम किए हैं। गुजरात को लखनऊ से सीधी भिडंत में थोड़ा फायदा हो सकता है। पिच पर कमाल मचने की उम्मीद है।

  • LSG की संभावित प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, प्रिंस यादव, अब्दुल समद, मनिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी।
  • GT की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू के शतक ने बदली चेन्नई की किस्मत, CSK ने DC को 23 रन से हराया

पिच कैसी है, मौसम किसका साथ देगा?

मैच की शुरुआत दोपहर 3.30 पर होगी। टॉस 3 बजे होगा। इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए बेहतर मानी जाती है। लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लखनऊ की टीम के लिए होम ग्राउंड है तो ज्यादा बढ़त हासिल हो सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। दिन में तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है और शाम को 26 डिग्री तक गिरेगा।

कहां फ्री में देख सकते हैं मुकाबला?

यह मैच भारत में JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। अगर आपके पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप सस्ते डेटा रिचार्ज में जियो हॉटस्टार का एक्सेस पा सकते है।  टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारण होगा। इसे आप हिंदी, भोजपुरी, गुजराती और हरियाणावी जैसी भाषाओं में देख सकते हैं। 


और पढ़ें