logo

ट्रेंडिंग:

जब लगे कि लात पड़ने वाली है... रिटायरमेंट की बात पर शमी से ऐसा क्यों बोले धोनी?

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ रिटायरमेंट पर हुई बातचीत को शेयर करते नजर आ रहे हैं।

Mohammed Shami on MS Dhoni retirement

मोहम्मद शमी और महेंद्र सिंह धोनी, Photo Credit: Social Media, IPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए हाल ही में प्लेयर ऑक्शन हुआ था। अब फैंस की निगाहें मार्च में शुरू होने जा रहे नए सीजन पर हैं। IPL 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में ही रिटायर हो गए थे लेकिन वह अब भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते नजर आते हैं। CSK ने आगामी सीजन के लिए 44 साल के धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

 

हर सीजन की तरह इस बार भी माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी IPL सीजन है। हालांकि उन्होंने अभी तक कोई हिंट नहीं दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह धोनी के साथ रिटायरमेंट पर हुई बातचीत को शेयर करते दिख रहे हैं। शमी बताते हैं, 'माही भाई से एक बार रिटायरमेंट पर बात हुई थी और उनसे पूछा था कि कब संन्यास ले लेना चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि देख... पहली बात जब तू बोर हो जाए। दूसरी बात जब लगे कि लात पड़ने वाली है (टीम से बाहर किए जाने वाले हो), तब संन्यास ले लेना चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन में किस उम्र के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पैसे कमाए?

'बेस्ट मोमेंट चुनकर संन्यास लेना जरूरी'

शमी आगे कहते हैं, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब बोर होने लगते हो गेम से, तब समझ जाओ कि आपका आखिरी समय आ गया है। आपको बेस्ट मोमेंट चुनकर संन्यास ले लेना चाहिए।' शमी का यह वीडियो IPL 2024 के बाद का बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: आंकड़े बताते हैं आकिब डार पर दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों लुटा दिए 8.4 करोड़

LSG के लिए खेलेंगे शमी

मोहम्मद शमी IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। उन्हें LSG ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 10 करोड़ रुपये में ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया है। शमी पिछले सीजन SRH के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उनकी फिटनेस और फॉर्म पर सवालिया निशान थे। अब देखना होगा कि वह LSG के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ही टीम इंडिया से दूर हैं।

 

वहीं धोनी के लिए अब हासिल करने को कुछ बचा नहीं है। वह CSK को 5 IPL खिताब जिता चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम की कमान भी संभाली थी। धोनी ने पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रहने के बाद कहा था कि कमियां दूर कर ली गई हैं। अगले सीजन में ऋतुराज के लिए ज्यादा मुश्किलें नहीं होंगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap