logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PBKS ने IPL में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जहां तक पहुंचने में हांफ जाएगी RCB-CSK!

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गिरते-पड़ते 200 रन का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ब्रिगेड ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

PBKS vs MI IPL 2026

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में धमाकेदार आगाज के बाद लगातार 4 हार से बेहाल पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने गुरुवार (14 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने 16.2 ओवर में 140 रन तक 7 विकेट गंवा दिए थे। उसका चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों ने साहसिक प्रदर्शन कर उसे 200 रन के आंकड़े तक पहुंचा दिया। 

 

अजमतुल्लाह ओमरजई ने महज 17 गेंद में 38 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट 7 गेंद में 18 रन तो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे विष्णु विनोद 8 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। PBKS ने आखिरी 3 ओवर में 53 रन बटोरे, जिससे टीम 200 रन तक पहुंचने में सफल रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने मौजूदा सीजन में 8वीं बार इस आंकड़े को छुआ। इसी के साथ किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस स्कोर बनाने के मामले में PBKS ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस में चल रही है गुटबाजी? पंड्या के बाद अब सूर्या भी नहीं खेल रहे

ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी PBKS

PBKS ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन भी 8 बार 200 प्लस स्कोर बनाए थे। अब उसने फिर से यह कमाल कर दिखाया है। PBKS दो अलग-अलग सीजन में इस कारनामे को करने वाली IPL की इकलौती टीम बन गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी मजबूत टीमें एक सीजन में भी यह कारनामा नहीं कर पाई हैं। 

 

PBKS के अलावा  गुजरात टाइटंस (2025) और सनराइजर्स हैदराबाद (2026) दो अन्य टीमें हैं, जिन्होंने एक सीजन में 8 बार 200 प्लस स्कोर बनाया है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में आ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी... BCCI ने दिया पहला मौका

किसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर

  • गुजरात टाइटन्स (2025) - 8 बार
  • पंजाब किंग्स (2025) - 8 बार
  • सनराइजर्स हैदराबाद (2026) - 8 बार
  • पंजाब किंग्स (2026) - 8 बार


और पढ़ें