logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: 'ऋषभ पंत फॉर्म में आने से बस एक पारी दूर...' LSG कोच का अजीबोगरीब बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन टीम के बॉलिंग कोच का कहना है कि एक बढ़िया पारी खेलने के बाद वह रंग में लौट आएंगे।

news image

ऋषभ पंत, Photo Credit: LSG/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। LSG 8 में से 2 ही मैच जीत पाई है। उसे पिछले 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत लगातार दूसरे सीजन में फ्लॉप जा रहे हैं। वह मौजूदा सीजन में 8 पारियों में 189 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 126.84 का रहा है।  

 

पिछले IPL से पहले हुए मेगा ऑक्सन में पंत को LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन इस फ्रेंचाइजी में शामिल होने के बाद से उनका का प्रदर्शन औसत रहा है। पंत की कप्तानी में LSG IPL 2025 में सातवें स्थान पर रही। पंत ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 127.50 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। अब मौजूदा सीजन में भी संघर्ष करने पर उनकी भारी भरकम कीमत पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन LSG के बॉलिंग कोच भरत अरुण का मानना है कि वह बेस्ट फॉर्म में आने से महज एक पारी दूर हैं।

 

यह भी पढ़ें: लगातार 5 चौके-छक्के, 24 गेंद में फिफ्टी, कौन हैं सूर्यांश शेडगे?

'कीमत का कोई लेना-देना नहीं'

दो सालों से पंत के संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर भरत अरुण ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कीमत का इससे कोई लेना-देना है।' उन्होंने कहा, 'अगर आप उनकी बल्लेबाजी को ध्यान से देखें, खासकर हमारे दूसरे मैच को, तो उन्होंने हमें जीत दिलाई।' 

 

भरत अरुण ने वानखेड़े स्टेडियम में LSG के प्रैक्टिस सेशन से पहले पत्रकारों से कहा, 'मुझे उनकी फॉर्म की ज्यादा चिंता नहीं है। महज एक पारी की बात है, वह अपनी फॉर्म में वापस आ सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: दोपहर के मैच में फिर हारी SRH, KKR ने लगाई जीत की हैट्रिक

LSG का हर मैच नॉकआउट

भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा कि IPL के लीग स्टेज में बचे हुए सभी मैच LSG के लिए नॉकआउट मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा, 'उम्मीद की किरण नजर आ रही है। हमारे पास अब कोई और रास्ता नहीं है। यहां से हर मैच हमारे लिए नॉकआउट है।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आंकड़ों का बहुत अधिक विश्लेषण करने से कोई फायदा होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम कैसा प्रदर्शन करते हैं और हम उन चीजों पर कैसे फोकस करते हैं, जिन पर हमें भरोसा है।'


और पढ़ें