IPL 2026 में अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से कई मैच बहुत रोमांचक साबित हुए हैं। अब क्रिकेट फैंस लीग के 16वें मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक अपने सभी मैच जीते हैं, जिससे यह मुकाबला रोमांचक हो गया है।
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में राजस्थान 6 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है जबकि बेंगलुरु 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो RCB का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है। RCB ने RR के खिलाफ 17 मैच जीते हैं, जबकि RR ने 14 जीते हैं। खासकर 2023 के बाद से RCB ने 6 में से 4 मैच जीते हैं। जिससे उन्हें इस मैच में मनोवैज्ञानिक फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेज टीमों का विनिंग फॉर्मूला डिकोड, देखें 14 मैचों का पावरप्ले ट्रेंड
गुवाहाटी पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज
बारसापारा स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों का स्वर्ग कहा जाता है। पिछले कुछ मुकाबलों के आंकड़े गवाह हैं कि यहां चौकों-छक्कों की बरसात होती है। पिछले मैच में राजस्थान ने यहां महज 11 ओवरों के खेल में 150 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। ऐसे में शुक्रवार को भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि ओस के प्रभाव के चलते दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।
गुवाहाटी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की बात यह है कि मौसम इस बार मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना मात्र 5% है और तापमान 21°C से 25°C के बीच रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी। ऐसे में फैंस पूरे मैच का आनंद बिना किसी रुकावट के उठा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में कई बार दिखी Miller vs Prasidh की राइवलरी, जानें कौन पड़ा भारी
यहां देखें लाइव मैच
यह मैच गुवाहाटी के लोकल हीरो और राजस्थान के कप्तान रियान पराग के लिए खास है, क्योंकि उनका सामना अपने घरेलू दर्शकों के सामने विराट कोहली जैसे लेजेंड से होगा। इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी। मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि मोबाइल यूजर्स इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। मैच जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
- राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।