logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अभिषेक-मलिंगा ने SRH को टॉप-3 में पहुंचाया, दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी हार

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 243 रन का विशाल टारगेट रखा था, जिसका पीछा करते हुए अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम 195 रन ही बना सकी।

news image

अपनी शतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते अभिषेक शर्मा, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में SRH ने 47 रन से बड़ी जीत दर्ज की। SRH ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 68 गेंद में नाबाद 135 रन की पारी खेली, जिससे मेजबान टीम ने DC के सामने विशाल टारगेट रखा।

 

इसके जवाब में DC ने अच्छी शुरुआत की और 9 ओवर में 98 रन बना लिए थे लेकिन ईशान मलिंगा ने 11वें ओवर की पहली 2 गेंद पर नीतीश राणा (57) और डेविड मिलर (0) को चलता कर उसकी हार तय कर दी। DC की टीम अंत में 9 विकेट खोकर 195 रन तक ही पहुंच सकी। पिछले 4 मैचों में उसकी यह तीसरी हार रही। दूसरी तरफ SRH ने लगातार तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे खतरनाक हथियार कैसे बन गए हैं ईशान मलिंगा?

अभिषेक की आई आंधी

मुकाबले में ट्रेविस हेड और अभिषेक की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की थी। दोनों ने पहले 4 ओवर में 36 रन जोड़े। इसके बाद पांचवें ओवर में नीतीश राणा के खिलाफ अभिषेक-हेड ने 20 रन बटोरे। यहां से दोनों को मोमेंटम मिला और उन्होंने 8.5 ओवर में 97 रन की ओपनिंग साझेदारी की। हेड 26 गेंद में 37 रन बनाकर विपक्षी कप्तान अक्षर पटेल का शिकार बने। इस बीच अभिषेक ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उन्होंने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया 47 गेंद में शतक ठोक दिया। ईशान 13 गेंद में 25 रन बनाकर अभिषेक के स्ट्रेट शॉट पर रन आउट हुए।

 

ईशान के जाने के बाद अभिषेक ने हेनरिक क्लासेन (13 गेंद में 37 रन) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और SRH को पहाड़ समान स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। DC की ओर से अक्षर एकलौते सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: कोहली की बराबरी, रोहित को छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा ने शतक ठोक तोड़े सारे रिकॉर्ड

मलिंगा ने झटके 4 विकेट

ईशान मलिंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट झटके और SRH की बड़ी जीत सुनिश्चित की। हर्ष दुबे (3 विकेट), साकिब हुसैन (1 विकेट) और दिलशान मदुशंका (1 विकेट) ने उनका बखूबी साथ दिया। DC के लिए नीतीश राणा के अलावा समीर रिजवी (28 गेंद में 41 रन), केएल राहुल (23 गेंद में 37 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (16 गेंद में 27 रन) ने अच्छी पारियां खेली लेकिन यह नाकाफी था। 


और पढ़ें