इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। टॉस लखनऊ ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में एक खास बात ये भी है कि हैदराबाद की जर्सी में लियाम लिविंगस्टोन खेलते नजर आ रहे हैं, जो पिछले सीजन यानी IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे।
IPL 2026 के अपने पहले मैच में LSG को दिल्ली के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में लखनऊ इस मैच को जीतकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने की कोशिश करेगा। वहीं दूसरी ओर, RCB से अपना पहला मैच हारने के बाद, SRH ने KKR के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी, हैदराबाद फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत, देशपांडे और जोफ्रा ने गुजरात से छीनी बाजी
हैदराबाद की प्लेइंग-11 में दो बदलाव
अपना पिछला मैच जीतने के बाद, SRH ने तीसरे मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। टॉस हारने के बाद, हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा, 'टीम में दो बदलाव किए गए हैं, लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को शामिल किया गया है। हर्षल पटेल ने यहां जब भी गेंदबाजी की है, अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं लिवी को मौका दिया गया है ताकि वो लेफ्ट-हैंडर्स के खिलाफ अपनी ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर सकें।'
पंत ने बताया क्यों चुनी फील्डिंग
टॉस जीतने के बाद ऋषभ पंत ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट अच्छा लग रहा है लेकिन उनकी (SRH) सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी है, इसलिए पहले उन्हें ही बैटिंग करने देते हैं। हम दूसरे हाफ में उन पर दबाव बना सकते हैं। हम हर साल यहां आते हैं तो ये कोई नई चुनौती नहीं है लेकिन ये ऐसी टीम है जो आपको अच्छी तरह चोट पहुंचा सकती है। आखिर में वही टीम जीतेगी जो बेहतर क्रिकेट खेलेगी।'
यह भी पढ़ें: DC vs MI: रिजवी ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
पिच को लेकर पंत ने कहा, 'विकेट काफी अच्छा दिख रहा है लेकिन इसमें थोड़ा बहुत कुछ है भी। पावरप्ले के बाद गेंद थोड़ा रुककर आ सकती है और जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी रन बनाना मुश्किल हो जाएगा।'
SRH vs LSG प्लेइंग 11
- सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी।
- लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह।