logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRH और RCB में टॉप-2 की जंग, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? पढ़िए रिपोर्ट

IPL 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर होनी है। पढ़िए राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

RCB Players IPL 2026

RCB के खिलाड़ी, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (22 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का आमना-सामना होना है। दोनों टीमें शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टकराएंगी। RCB और SRH ने प्लऑफ में जगह बना ली है और अब उनकी नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर है।

 

RCB 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। वहीं SRH के पास 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हैं और वह तीसरे नंबर पर है। अगर आज वह RCB को हरा देती है तो वह भी 18 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी। हालांकि उसे टॉप-2 में फिनिश करने के लिए बड़ी जीत हासिल करनी होगी। गुजरात टाइटंस ने CSK के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब RCB और SRH में से कोई एक ही टीम क्वालिफायर 1 खेल पाएगी। फिलहाल RCB इसकी प्रबल दावेदार है।

 

यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

हैदराबाद पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लगभग हर मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा है। दोनों टीमों में विध्वंसक बल्लेबाजों की फौज को देखते हुए आज भी रनों की बौछार होने की पूरी संभावना है। SRH बनाम RCB मुकाबला पिच नंबर-2 पर खेला जाएगा। इस पिच पर IPL 2026 के अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 प्लस स्कोर बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: CSK ने ऑक्शन में फूंके 41 करोड़, फिर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची, कहां हुई चूक?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII: 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी

 

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे


और पढ़ें