इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) सीजन शुरू हो गया है और क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। हर साल की तरह इस साल भी लीग में दुनिया के कुछ टॉप क्रिकेटर खेल रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि कई युवा खिलाड़ी भी चर्चा में हैं, जो अपने टैलेंट से सबका ध्यान खींचने में काबिल हैं। यहां हम 20 साल से कम उम्र के ऐसे ही युवा खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे। ये वे खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच में गेमचेंजर बन सकते हैं।
इस सीजन में कई ऐसे युवा चेहरे हैं जो रातों-रात ग्लोबल स्टार बनने की क्षमता रखते हैं। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे इस लिस्ट में शामलि हैं।
यह भी पढ़ें: 8 मिनट तक चला अंपायरिंग ड्रामा, फिर अय्यर पर क्यों लगा 12 लाख का जुर्माना?
राजस्थान रॉयल्स के धुरंधर
- वैभव सूर्यवंशी: महज 15 साल के वैभव ने पिछले सीजन में ही इतिहास रच दिया था। अपने शुरुआती 7 मैचों में ही शतक जड़कर उन्होंने दुनिया को अपनी धमक दिखा दी थी। 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले वैभव इस साल सबसे बड़े आकर्षण होंगे।
- क्वेना मफाका: दक्षिण अफ्रीका का यह 19 साल का बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और बाउंस से दिग्गजों को डराने में माहिर है। 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे मफाका राजस्थान के स्ट्राइक बॉलर साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: LSG vs DC: दिल्ली से हारी ऋषभ पंत की सेना, लखनऊ को इन खामियों पर करना होगा काम
चेन्नई सुपर किंग्स के एक्स-फैक्टर
- आयुष म्हात्रे: भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले 18 साल के कप्तान आयुष अपनी क्लासिकल तकनीक और आधुनिक पावर हिटिंग के बेजोड़ मेल के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने केवल 7 मैचों में 240 रन बनाए थे। ऐसे में इस बार भी उनसे टीम को काफी उम्मीद है।
- कार्तिक शर्मा: 19 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज पर चेन्नई ने भारी निवेश किया है। कार्तिक घरेलू क्रिकेट में छक्कों की बारिश करने के लिए मशहूर हैं और धोनी की छत्रछाया में वे टीम के अहम फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। कार्तिक को IPL 2026 ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये खरीदा, इनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
- प्रशांत वीर: 20 साल के इस ऑलराउंडर को दिग्गज रविंद्र जडेजा का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। बाएं हाथ की सटीक स्पिन और लोअर ऑर्डर में लंबे छक्के मारने की काबिलियत उन्हें एक थ्री-डायमेंशनल खिलाड़ी बनाती है। IPL 2026 ऑक्शन में प्रशांत का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था लेकिन चेन्नई ने इन्हें भी 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा।