logo

मूड

ट्रेंडिंग:

संजू-ऋतुराज-उर्विल सब हुए फेल, कौन हैं आकाश सिंह, जिन्होंने CSK को किया धराशायी?

IPL 2026 में अपना पहला ही मैच खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के 3 बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने पर्ची सेलिब्रेशन से भी महफिल लूटी।

Akash Singh IPL 2026

विकेट लेने के बाद सेलिब्रेट करते आकाश सिंह, Photo Credit: PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आमना-सामना हुआ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी CSK की शुरुआत खराब रही। LSG के युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल के विकेट लेकर उसे बैकफुट पर धकेल दिया।

 

इस सीजन का अपना पहला ही मैच खेल रहे आकाश ने पहले ऋतुराज (13) को पवेलियन की राह दिखाई और फिर संजू (20) को चलता किया। आकाश ने पावरप्ले में 3 ओवर डाले और महज 16 रन झटकते हुए 2 विकेट लिए। कप्तान ऋषभ पंत ने पावरप्ले खत्म होने के बाद भी उन्हें अटैक से हटाया नहीं, जिसका फायदा LSG को हुआ। आकाश ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में खतरनाक उर्विल पटेल (6) को डीप मिडविकेट पर मिचेल मार्श के हाथों लपकवा दिया। 

 

24 साल के आकाश ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने हर बार विकेट लेने के बाद 'पर्ची सेलीब्रेशन' मनाया, जो सुर्खियां बटोर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन से बाहर, क्वार्टर-फाइनल में यामागुची ने दी शिकस्त

कौन हैं आकाश सिंह?  

राजस्थान के भरतपुर में जन्मे आकाश भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें IPL में पहला मौका 2021 में मिला। राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से IPL डेब्यू करते हुए इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 40 रन देकर 2 विकेट अपनी झोली में डाले। हालांकि इसके बाद RR ने उन्हें रिलीज कर दिया। IPL 2023 के बीच आकाश की किस्मत चमकी और उन्हें CSK ने इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर लिया। 

 

यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा ने एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, जानिए कारण

 

आकाश ने उस सीजन CSK के लिए 6 मैच खेले और 9.89 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए। आकाश थोड़े महंगे जरूर रहे लेकिन उन्होंने नई गेंद से अपनी काबिलियत साबित की। CSK के बाद वह LSG में पहुंचे। टीम ने उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। आकाश को पिछले सीजन 3 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 4 विकेट लिए। आकाश पर भरोसा जताते हुए LSG ने रिटेन किया। अब उन्होंने टीम के भरोसे पर खरा उतरते हुए कमाल कर दिया।

 

आकाश घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के अलावा नागालैंड और बड़ौदा के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 15 फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट-ए और 30 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 69 विकेट अपने नाम किए हैं।


और पढ़ें