logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2027 ऑक्शन का वेन्यू तय, दिसंबर में गोवा में आयोजन करेगा BCCI

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि IPL 2027 का ऑक्शन दिसंबर में गोवा में होगा। हालांकि, नीलामी की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।

IPL 2027 Auction date and venue announced

IPL ऑक्शन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2027 के ऑक्शन को लेकर पहली आधिकारिक जानकारी दी है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को बताया कि IPL 2027 का खिलाड़ियों का ऑक्शन इस साल दिसंबर में गोवा में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, नीलामी की सटीक तारीख अभी तय नहीं की गई है। पिछले तीन साल में IPL ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किए गए थे।

 

देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में, 'पिछले साल हमने IPL ऑक्शन तीन विदेशी जगहों सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में कराया था। इस साल दिसंबर में IPL ऑक्शन गोवा में आयोजित किया जाएगा।'

 

यह भी पढ़ें: CSK के प्लेयर रहे वंश बेदी का नाम फिक्सिंग में कैसे आ गया, अब तक क्या पता है?

दिसंबर में ऑक्शन किस तारीख को होगी?

IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी बुधवार को PTI से बात करते हुए वही जानकारी दी जो देवजीत सैकिया ने बताई थी। अरुण धूमल ने कहा कि ऑक्शन के लिए गोवा को फाइनल कर लिया गया है। इसकी संभावित तारीख 15 और 16 दिसंबर है। हालांकि, यह मिनी ऑक्शन है, इसलिए इसका आयोजन सिर्फ एक दिन ही होगा।

तीन सीजन से देश के बाहर हो रहा था ऑक्शन

आपको बता दें कि पिछले तीन IPL ऑक्शन दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुए थे। इनमें जेद्दा में मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया था। IPL 2024 ऑक्शन में मिशेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। KKR ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, IPL 2025 में LSG ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद IPL 2026 ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें KKR ने 25.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

Related Topic:#IPL#BCCI

और पढ़ें