logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'श्रेयस अय्यर मेरे कप्तान...', ट्रेड डील के बाद बोले हार्दिक पंड्या

पंजाब किंग्स टीम में शामिल होने के बाद हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर पहला रिएक्शन दिया है। जिसमें उन्होंने श्रेयस को अपना कप्तान बोला है।

हार्दिक पंड्या, Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या, Photo Credit - Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब किंग्स की टीम में शामिल होने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर की नई पोस्ट पर हार्दिक ने पंजाब किंग्स की ड्रेस पहनकर कैप्शन लिखा है। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, 'सत श्री अकाल, पंजाब. मेरा कप्तान. श्रेयस. मेरा कोच. रिकी. मेरी टीम. सारा पंजाब। मैं अब आपके साथ हूं।'

 

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार 11 नवंबर की फाइनल हुई ऐतिहासिक ट्रेड के बाद हार्दिक की यह पहली प्रतिक्रिया थी। ट्रेड पूरी होने के साथ ही हार्दिक की मुंबई की टीम के साथ दूसरी पारी समाप्त हो गई है।  पंड्या को सबसे पहले 2015 में मुंबई टीम ने अपने साथ जोड़ा था। 

मुंबई के साथ जीते 4 खिताब

हार्दिक ने मुंबई की टीम के साथ 2015 से 2022 के बीच 4 आईपीएल खिताब जीते थे। ये 4 खिताब 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीते थे। उसके बाद हार्दिक 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम के साथ बतौर कप्तान जुड़े। जहां उन्होंने टीम के पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती। 

View on Instagram

हालांकि, गुजरात के साथ हार्दिक 2 साल ही जुड़े। इसके बाद 2024 में फिर से मुबंई टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन, इस बार हार्दिक सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बतौर कप्तान टीम में आए। हार्दिक से पहले मुंबई की कमान भारत और मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा संभाल रहे थे।

दूसरी पारी नहीं रही सफल

हार्दिक का मुंबई की टीम में वापस आना शुरू से ही चर्चा का विषय रहा। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा। इस दौरान टीम में कई बार सीनियर खिलाड़ियों के बीच गुटबाजी की भी खबरें आईं। 

 

हार्दिक का आईपीएल में बतौर खिलाड़ी शानदार रिकॉर्ड़ है। उन्होंने 162 मैच में 2,955 रन और 82 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही हार्दिक आईपीएल ट्रॉफी बतौर कप्तान और खिलाड़ी के रूप में जीतने वाली एक इलिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। इस लिस्ट में हार्दिक के अलावा दूसरा नाम रोहित शर्मा का है।

पंजाब से मुंबई पहुंचे अर्शदीप

हार्दिक के पंजाब की टीम में शामिल होने के साथ ही मुंबई टीम में भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है। अर्शदीप सिंह पिछले 8 साल से पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि इस ब्लॉकबस्टर ट्रेड डील के बाद दोनों खिलाड़ियों का अपनी-अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।


और पढ़ें