logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2027 रिटेंशन: 10 टीमों ने जारी की लिस्ट, धोनी बने CSK के मेंटॉर, क्या बदला?

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को मेंटर बनाया है। पढ़ें पूरी लिस्ट।

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2024 में। Photo Credit: PTI

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2024 में। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2027) के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेंशन की आखिरी तारीख पर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। इस दौरान कई बड़े नाम, चर्चित टीमों से बाहर हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में हुआ है, जहां अब महेंद्र सिंह धोनी मेंटॉर बन गए हैं। 

CSK ने 14.2 करोड़ रुपये के खिलाड़ी प्रशांत वीर, मैट हेनरी और स्पेंसर जॉनसन को भी छोड़ दिया। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और अल्लाह गजनफर को रिलीज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये के मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे से रास्ते अलग कर लिए।

यह भी पढ़ें: IPL से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास, अब CSK के टीम मेंटॉर बने माही


रिलीज किए गए बड़े नामों में सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड, दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क, मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर को छोड़ा है। गुजरात टाइटंस ने शाहरुख खान और इशांत शर्मा को रिलीज किया है। नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।

किस टीम के पास कितना पैसा और कितनी जगह?

  • मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव , जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा समेत 16 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। टीम ने बोल्ट और चाहर के अलावा केशव महाराज और मयंक सहित 13 खिलाड़ी रिलीज किए। टीम के पास 32.6 करोड़ रुपये बचे हैं और 9 खिलाड़ियों की जगह खाली है। 2 विदेशी खिलाड़ी भी आ सकते हैं। 

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन सहित 18 खिलाड़ी रखे हैं। हेड के साथ जयदेव उनादकट, गेराल्ड कोएट्जी और कामिंडु मेंडिस सहित 10 खिलाड़ी रिलीज हुए। टीम के पास 40.15 करोड़ रुपये हैं और 7 जगह खाली हैं, जिनमें 3 विदेशी हैं।

  • पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल समेत 19 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। नेहाल वढेरा और लॉकी फर्ग्यूसन सहित 6 खिलाड़ी रिलीज हुए। टीम के पास 18.6 करोड़ रुपये बचे हैं और 6 जगह खाली हैं, जिनमें 2 विदेशी हैं।

  • राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल , रवींद्र जडेजा , जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद शमी और वैभव सूर्यवंशी सहित 19 खिलाड़ी रखे हैं। हेटमायर, तुषार देशपांडे और क्वेना मफाका समेत 9 खिलाड़ी रिलीज हुए। टीम के पास 27.05 करोड़ रुपये हैं और 6 जगह खाली हैं, जिनमें 3 विदेशी हैं।

  • दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत , केएल राहुल, अक्षर पटेल और डेविड मिलर समेत 16 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। स्टार्क के अलावा करुण नायर, निशांत राणा और दुष्मंता चमीरा भी रिलीज हुए। टीम के पास 39.5 करोड़ रुपये हैं और 9 जगह खाली हैं, जिनमें 4 विदेशी हैं।

  • गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल , राशिद खान, जोस बटलर, कगिसो रबादा और मोहम्मद सिराज सहित 22 खिलाड़ी रखे हैं। शाहरुख और इशांत के साथ 6 खिलाड़ी रिलीज हुए। टीम के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये हैं और सिर्फ 3 जगह खाली हैं, जिनमें 2 विदेशी हैं।

  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन और हर्षित राणा समेत 17 खिलाड़ी रिटेन किए हैं। राहुल त्रिपाठी, मथीशा पथिराना और नवदीप सैनी सहित 9 खिलाड़ी रिलीज हुए। सूची में अजिंक्य रहाणे के नाम के आगे रिटायर्ड लिखा है। टीम के पास सबसे ज्यादा 41.65 करोड़ रुपये हैं और 8 जगह खाली हैं, जिनमें 3 विदेशी हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले क्या यशस्वी और अक्षर की बदलेगी टीम? जानें ट्रेड की पूरी सच्चाई

यहां देख सकते हैं पूरी लिस्ट

अब आगे क्या 

BCCI के  मुताबिक नीलामी के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर तक चलेगा। टीमें 1 दिसंबर तक अपनी पसंद के खिलाड़ियों की लिस्ट देंगी। फाइनल नीलामी सूची 3 दिसंबर को जारी होगी। नीलामी का दिन भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में होने वाले दूसरे वनडे का भी दिन है। BCCI ने फिलहाल नीलामी की तारीख नहीं बदली है। IPL 2027 सीजन का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है।

Related Topic:#IPL

और पढ़ें