IPL मेगा ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों की चांदी, पंत सबसे महंगे
करोड़ों रुपये हैं, सैकड़ों खिलाड़ी हैं, हाल मंडी जैसा और भाव आसमान पर, IPL के मेगा ऑक्शन में आज यही सब होने वाला है। कौन कितने में बिकेगा, किसके लिए खेलेगा, यह सब यहीं पता चलेगा।

IPL Mega Auction 2025
इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 10 टीमें खेलती हैं। एक टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। यानी कुल मिलाकर 250 खिलाड़ी। 10 टीमों ने कुल मिलाकर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 204 जगहें खाली हैं। इन 204 जगहों के लिए 577 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। इसी को आईपीएल का मेगा ऑक्शन नाम दिया गया है। आज इन 10 टीमों के मालिक या प्रतिनिधि खिलाड़ियों को अपनी टीम में लेने के लिए बोली लगाएंगे। बोली लगाने के लिए टीमों के पास अब 641.5 करोड़ रुपये हैं और दो दिन का समय है। इन दो दिन की शुरुआत आज से हो रही है। आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी के लिए कितने पैसे खर्च होने वाले हैं और इस आईपीएल सीजन में किस टीम में कौन सा खिलाड़ी खेलने वाला है।
किस खिलाड़ी के लिए कितने की बोली लगी, पढ़ें हर अपडेट
Live Updates
November 24, 21:14
नूर अमहद के लिए CSK ने खोली अपनी तिजोरी
अफगानिस्तानी स्पिनर नूर अहमद के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर हुई। CSK ने 5 करोड़ रुपए में बाजी मार ली थी, लेकिन नूर अहमद की पिछली टीम गुजरात टाइटंस ने RTM विकल्प इस्तेमाल करने का फैसला किया। चेन्नई ने फाइनल बिड 10 करोड़ की लगाई और गुजरात ने पीछे हटना ही सही समझा।
November 24, 21:11
राजस्थान के लिए खेलेंगे वनिंदु हसरंगा
राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
November 24, 21:09
SRH ने एक और लेग स्पिनर की अपनी टीम में शामिल किया
राहुल चाहर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एडम जाम्पा को भी खरीदा। SRH ने इस ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर के लिए 2.4 करोड़ रुपए की बोली लगाई।
November 24, 21:06
राहुल चाहर को मिली नई आईपीएल टीम
लेग स्पिनर राहुल चाहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा। राहुल आईपीएल में पिछले सीजन पंजाब किंग्स की टीम में थे। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं।
November 24, 21:04
पिंक जर्सी में दिखेगी थिक्षणा की मिस्ट्री
राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर महीश थिक्षणा को 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा।
November 24, 21:00
मुंबई इंडियंस में लौटे ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस में जोरदार घमासान देखने को मिला। अंतत: मुंबई ने बाजी मारी। बोल्ट 12.5 करोड़ रुपए में 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम के लिए खेलेंगे।
November 24, 20:55
दिल्ली के लिए खेलेंगे नटराजन
यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
November 24, 20:49
खलील अहमद की CSK में एंट्री
बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा।
November 24, 20:44
राजस्थान रॉयल्स में लौटे जोफ्रा आर्चर
राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा। आर्चर के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू में जंग देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स ने इस बिडिंग वॉर में देरी से एंट्री की और उन्होंने मुंबई को पछाड़ आर्चर को फिर से अपने साथ जोड़ लिया।
November 24, 20:38
एनरिक नॉर्खिया को मिली नई टीम
साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को केकेआर ने 6.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। दिल्ली कैपिटल्स से RTM का इस्तेमाल करने के लिए पूछा गया, तो उन्होंने मना कर दिया।
November 24, 20:33
आवेश खान LSG में लौटे
आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9.75 करोड़ रुपए में फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
November 24, 20:28
प्रसिद्ध कृष्णा पर आशीष नेहरा ने जताया भरोसा
हिट द डेक तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आशीष नेहरा की कोचिंग वाली गुजरात टाइटंस ने 9.5 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
November 24, 20:23
जोश हेजलवुड पर आरसीबी ने फिर खेला दांव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। हेजलवुड 2022 और 2023 सीजन में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।
November 24, 20:21
आरसीबी ने एक और विकेटकीपर खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। जितेश विकेटकीपिंग और फिनिशिंग रोल निभा सकते हैं।
November 24, 8:12
ईशान किशन हैदराबाद में गए
विकेटकीपर और विस्फोटक ओपनर ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेले किशन अब हैदराबाद की जर्सी में दिखेंगे।
November 24, 8:02
केकेआर से ही खेलेंगे गुरबाज
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानउल्लाह गुरबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस (2 करोड़) पर खरीदा।
November 24, 8:00
फिल साल्ट पर आरसीबी ने लगाई बाजी
इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट को आरसीबी ने 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
November 24, 19:57
अनसोल्ड रहे जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
November 24, 19:55
RCB ने क्विंटन डिकॉक को खरीदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्विंटन डिकॉक को 3.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
November 24, 19:23
कौन कितने में बिका यहां देखिए
जबरदस्त चल रही है नीलामी
November 24, 19:22
पंजाब की टीम में लौटे ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल को PBKS ने 4.20 करोड़ में खरीदा।
November 24, 19:15
LSG में खेलेंगे मिचेल मार्श
मिचेल मार्श को LSG ने 3.40 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
November 24, 19:12
PBKS में खेलेंगे मार्कस स्टोयनिस
मार्कस स्टोयनिस को PBKS ने 11 करोड़ में खरीदा।
November 24, 19:06
KKR में ही रहेंगे वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर को KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा।
November 24, 18:58
CSK में लौटे रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन को CSK ने 9.75 करोड़ में खरीदा।
November 24, 18:53
CSK में ही रहेंगे रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र को CSK ने 4 करोड़ में खरीदा। RTM का किया इस्तेमाल।
November 24, 18:44
SRH में खेलेंगे हर्षल पटेल
हर्षल पटेल को SRH ने 8 करोड़ में खरीदा।
November 24, 18:42
दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रैजर मैक्गर्क को खरीदा
जेक फ्रैजर मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 9 करोड़ में राइट टु मैच के जरिए खरीदा।
November 24, 18:37
CSK में खेलेंगे राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी को CSK ने 3.40 करोड़ में खरीदा।
November 24, 18:21
CSK में ही रहेंगे डेवन कॉनवे
डेवन कॉनवे को CSK ने 6.25 करोड़ में खरीदा।
November 24, 18:21
LSG के हुए एडन मारक्रम
एडन मारक्रम को LSG ने 2 करोड़ में खरीदा।
November 24, 18:27
दिल्ली कैपिटल्स में ही रहेंगे हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा।
November 24, 17:25
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे के एल राहुल
KL राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा।
November 24, 17:17
RCB ने लियम लिविंगस्टन को खरीदा
लियम लिविंगस्टन को RCB ने 8.75 करोड़ में खरीदा।
November 24, 17:12
गुजरात के लिए खेलेंगे मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ में खरीदा।
November 24, 17:09
PBKS के हुए युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा।
WOAH! 😮
— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
Yuzvendra Chahal is SOLD to @PunjabKingsIPL for INR 18 Crore 💰💰#TATAIPLAuction
November 24, 16:57
LSG के हुए डेविड मिलर
डेविड मिलर को LSG ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
November 24, 16:56
SRH के हुए मोहम्मद शमी
सन राइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में मोहम्मद शमी को खरीदा।
November 24, 16:38
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ में ऋषभ पंत को खरीदा। अब तक के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने ऋषभ।
November 24, 16:38
मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क को खरीदा।
November 24, 16:02
जोस बटलर गुजरात टाइटन्स के लिए खेलेंगे
गुजरात टाइटन्स ने जोस बटलर को 15.75 करोड़ में खरीदा।
November 24, 16:23
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर
26.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को खरीदा। IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने श्रेयस।
November 24, 16:10
कगिसो रबाडा गुजरात के लिए खेलेंगे
गुजरात टाइटन्स ने 10.75 करोड़ में कगिसो रबाडा को खरीदा।
November 24, 16:02
अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए ही खेंलेगे
पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में अर्शदीप सिंह को RTM के जरिए खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई थी सबसे ज्यादा बोली।
November 24, 15:40
ऑक्शन सेरेमनी शुरू
जेद्दा में BCCI के तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ ही देर में खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
November 24, 15:38
सबसे पहले ये बिकेंगे
पहले सेट में जोस बटलर, मिचेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और कगिसो रबाडा की बोली लगेगी। इन सबका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।
November 24, 15:23
टीमों के प्रतिनिधि पहुंचे
राहुल द्रविड़, जहीर खान, दिनेश कार्तिक, काव्या मारन, स्टीफन फ्लेमिंग, जूही चावला और नीता अंबानी जैसे प्रतिनिधि बोली लगाने के लिए पहुंच गए हैं।
November 24, 15:18
कैसे होगा खेला, समझ लीजिए
किस टीम के पास कितना पैसा है, कितने खिलाड़ी चाहिए, कितने विदेशी चाहिए, सब यहां समझिए।
All eyes 👀 on the remaining purse 💰 of the 🔟 Teams ahead of the #TATAIPLAuction 🙌#TATAIPL pic.twitter.com/qhQ9B9d87g
— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
November 24, 13:58
किसके पास कितने पैसे बचे हैं?
- मुंबई इंडियंस- 45 करोड़
- कोलकाता नाइट राइडर्स- 51
- करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़
- राजस्थान रॉयलस- 41 करोड़
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 83 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़
- गुजरात टाइटन्स- 69 करोड़
- लखनऊ सुपर जाएंट्स-69 करोड़
- पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़
- सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़
November 24, 13:52
सबसे पहले किसकी लगेगी बोली?
पहले सेट में जिन खिलाड़ियों की बोली लगनी है उनमें जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क शामिल हैं।
A star-studded list 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) November 20, 2024
Which player bid are you most excited to witness from Set 1 of Marquee Players❓#TATAIPL | #TATAIPLAuction pic.twitter.com/ASQrS6lokE
November 24, 13:48
शुरू होने वाला है मेगा ऑक्शन
कुछ ही देर में सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरू होने वाला है।
ɪᴛ’ꜱ ᴀʟᴍᴏꜱᴛ ᴛɪᴍᴇ ꜰᴏʀ ᴛʜᴇ #ᴛᴀᴛᴀɪᴘʟ ᴍᴇɢᴀ ᴀᴜᴄᴛɪᴏɴ 2025 🔨 #TATAIPLAuction pic.twitter.com/TUvPp1L5Uv
— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
November 24, 13:45
किस टीम के पास कितनी जगह बाकी?
LSG- 20
GT-20
KKR-19
PBKS-23
RR-19
DC-21
MI-20
SRH-20
RCB-22
CSK-20
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap