logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया ने जीती ईरान कप, J&K को 167 रन से रौंदा

रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप जीत ली है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से रौंद दिया। मुकेश कुमार ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए।

Pant Sarfaraz

ऋषभ पंत और सरफराज खान, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर ईरानी कप जीत ली है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने जम्मू-कश्मीर के सामने 279 रन का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में मौजूदा रणजी चैंपियन टीम महज 111 रन पर ही ढेर हो गई। मुकेश कुमार ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। आकाश दीप ने 3 विकेट झटके। पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले मुकेश चौधरी ने 1 विकेट लिया।

 

रन चेज में जम्मू-कश्मीर की ओर से सिर्फ कामरान इकबाल और शुभम खजूरिया ही चल सके, जिन्होंने क्रमश: 32 और 36 रन की पारियां खेली। दोनों ने 54 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यह जोड़ी टूटते ही जम्मू-कश्मीर की पारी बिखर गई और उसने बाकी बचे 9 विकेट 57 रन जोड़ने में गंवा दिए। कप्तान पारस डोगरा खाता भी नहीं खोल सके। विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वाधवान भी 1 रन ही बना सके। IPL स्टार अब्दुल समद ने 20 रन बनाए।

स्टोरी अपडेट की जा रही है...


और पढ़ें